फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi Vastu Tips: घर में गणेश प्रतिमा लाने से पहले ध्यान रखें ये 5 वास्तु नियम

Wed, 14 Aug 2024 06:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ganesh Chaturthi Vastu Tips - फोटो : amar ujala
Ganesh Chaturthi 5 Vastu Tips:  हिंदू धर्म में भगवान गणेश को ज्ञान, बुद्धि, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का देवता कहा जाता है. भगवान गणेश को कई गजानन, बप्पा, गणपति, एकदंत, गजानन, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक आदि समेत नामों से भी जाना जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान गणेश को समर्पित है और पूरे देश में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी उत्सव भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होता है और चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है।

पूरे 10 दिनों तक भक्तगण धूमधाम से गणेश उत्सव मनाते हैं।  बता दें कि हरतालिका तीज के अगले दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है और अनंत चतुर्दशी पर इसकी समाप्ति होती है।  दस दिवसीय गणेश चतुर्थी की शुरुआत इस वर्ष 7 सितंबर 2024 से होगी, जिसका समापन 17 सितंबर को होगा। गणपति जी यूं तो सभी प्रकार के विघ्न बाधाओं को दूर करने वाले हैं। फिर भी वास्तु का ध्यान रखते हुए अगर आप गणपति को घर में विराजे तो गणेश जी से विशेष शुभ और मंगल का वरदान प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन वास्तु टिप्स के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
Ganesh Chaturthi Vastu Tips - फोटो : freepik
रंग का चयन
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घरों के लिए सफ़ेद रंग की गणपति की मूर्तियां सबसे अच्छा विकल्प हैं। सफ़ेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। यह आपके घर में समृद्धि और शांति लाने में आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Ganesh Chaturthi Vastu Tips - फोटो : freepik
आसन का ध्यान रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार बैठी हुई मुद्रा या ललितासन में मूर्ति खरीदने की सलाह देते हैं। यह मुद्रा आराम और शांति प्रदान करती है और आपके घर को अधिक शांत बनाने में मदद करती है।

4 of 6
Ganesh Chaturthi Vastu Tips - फोटो : freepik
गणेश जी की सूंड 
आप यदि घर में गणेश जी को घर लाना चाहते हैं तो गणेश जी की ऐसी मू्र्ति लेकर आएं जिसकी सूंड बाईं ओर झुकी हो। यह घर में खुशी और समृद्धि का प्रतीक है।
विज्ञापन

5 of 6
Ganesh Chaturthi Vastu Tips - फोटो : freepik
भगवान गणेश को रखने की दिशा 
वास्तु शास्त्र के अनुसार गणेश मूर्ति को घर के पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व कोनों में रखा जाना चाहिए। हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक भगवान शिव को आपके घर की उत्तर दिशा में रहने के लिए कहा जाता है, इसलिए आपकी गणेश मूर्ति का मुख भी उसी दिशा में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ganesh Chaturthi Vastu Tips - फोटो : freepik
इन जगहों पर न रखें गणेश प्रतिमा
भगवान गणेश को बाथरूम, गैरेज, बेडरूम, लॉन्ड्री और सीढ़ियों के नीचे  स्थापित नहीं किया जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें