Ganesh Chaturthi 5 Vastu Tips: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को ज्ञान, बुद्धि, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का देवता कहा जाता है. भगवान गणेश को कई गजानन, बप्पा, गणपति, एकदंत, गजानन, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक आदि समेत नामों से भी जाना जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान गणेश को समर्पित है और पूरे देश में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी उत्सव भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होता है और चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है।
पूरे 10 दिनों तक भक्तगण धूमधाम से गणेश उत्सव मनाते हैं। बता दें कि हरतालिका तीज के अगले दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है और अनंत चतुर्दशी पर इसकी समाप्ति होती है। दस दिवसीय गणेश चतुर्थी की शुरुआत इस वर्ष 7 सितंबर 2024 से होगी, जिसका समापन 17 सितंबर को होगा। गणपति जी यूं तो सभी प्रकार के विघ्न बाधाओं को दूर करने वाले हैं। फिर भी वास्तु का ध्यान रखते हुए अगर आप गणपति को घर में विराजे तो गणेश जी से विशेष शुभ और मंगल का वरदान प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन वास्तु टिप्स के बारे में।