फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2020: भगवान गणेश की आराधना से दूर होते हैं वास्तुदोष

Fri, 21 Aug 2020 07:56 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 8
Ganesh Chaturthi 2020
सभी देवों में प्रथम पूज्य रिद्धि-सिद्धि को देने वाले श्री गणेशजी का जन्मदिन 22 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।इस दिन विधिवत इनकी स्थापना करके आपको गणेशजी की कृपा तो प्राप्त होगी ही साथ में आपके घर के वास्तुदोष भी समाप्त हो जाएंगे। वास्तुशास्त्र कहता है कि गणेशजी की आराधना के बिना वास्तु देवता की संतुष्टि नहीं होती है। इसलिए गणपति की आराधना से व्यक्ति हर वास्तु दोष को दूर कर सकता है। वास्तु पुरुष की प्रार्थना पर ब्रह्माजी ने मानव कल्याण के लिए वास्तुशास्त्र के नियमों की रचना की थी। इनकी अनदेखी करने पर गृहकलेश की स्थिति बनती है और घर के सदस्यों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। इसलिए वास्तु दोष निवारण के लिए भगवान गणेश की पूजा का विधान है। भवन निर्माण में वास्तु का ध्यान रखा जाता है, लेकिन फिर भी अगर कोई दोष रह जाता है तो आप गणेशजी की प्रतिमा या चित्र लगाकर घर में बिना तोड़-फोड़ के गणेश जी की कृपा से वास्तु दोष का निवारण कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
ganesh chaturthi 2020
दूर होगा वास्तुदोष
यदि आपके घर के ड्राइंगरूम में किसी भी प्रकार का वास्तुदोष है तो यहां गणेश जी की ऐसी प्रतिमा लगाएं जिसमें गणपति तकिये पर एक हाथ का सहारा लेकर लेटे हुए नजर आते हैं। कलाकृति के तौर पर इसे यहीं रखें ,पूजाघर में नहीं रखें। लेकिन गणेश जी की प्रतिमा लगाते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रहे कि कभी भी इनका मुख दक्षिण या नैऋत्य में न हो अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 8
ganesh chaturthi 2020
संगीत या शिक्षा में सफलता के लिए
नृत्य करते हुए गणेशजी की प्रतिमा देखने में बहुत मनमोहक लगती है। बड़े उदर और भारी भरकम शरीर में नृत्य करते हुए भी वे बड़े आकर्षक लगते हैं। यदि कला, संगीत या इससे संबंधित कोई अन्य शिक्षा के प्रयोजन से पूजन करना हो तब डांसिंग गणेश की प्रतिमा या तस्वीर का पूजन करना लाभकारी है।

4 of 8
ganesh chaturthi 2020
आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए
मूषक या चूहे पर खड़े गजानन की प्रतिमा साहस, शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक है।जिन व्यक्तियों में साहस और आत्मविश्वास की कमी हो या किसी विशिष्ट व्यक्ति से बात करने में झिझक लगती हो तो उन्हें अपने घर या कार्यस्थल पर इस तरह की प्रतिमा लगाने से लाभ होगा।गणेश जी का यह रूप ऐसा आशीर्वाद देता है कि मूषक जैसा प्राणी भी हर तरह के भार को सहन कर सकता है। कृषक वर्ग के लोगों को, जिनके खेत में चूहे फसलों को नुकसान पहुँचाते है उनके लिए इस मुद्रा के गणेश का पूजन उत्तम है।
विज्ञापन

5 of 8
ganesh chaturthi 2020
परिवार में सुख-शांति के लिए
सिंहासन पर बैठे हुए गणेश की प्रतिमा  जिनकी सूंड बांयी ओर मुड़ी  होती है, पूजाघर में रखी जानी चाहिए। इनकी पूजा से घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है। भवन के ब्रह्मस्थान, ईशान कोण या पूर्व दिशा में बैठे हुए सुखकर्ता की मूर्ति या चित्र लगाना चाहिए। इसे बहुत शुभ माना जाता है इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन

6 of 8
ganesh chaturthi 2020
दांयी ओर सूंड वाले एकदंत
दांयी ओर घूमी हुई सूंड वाले गणेशजी हठी होते हैं।आमतौर पर ऎसी प्रतिमा घर और ऑफिस में नहीं रखी जाती। इनको स्थापित करने पर कई धार्मिक रीतियों का पालन करना ज़रूरी होता है। ऐसी प्रतिमा को देवालयों में स्थापित करके वहीँ उनकी पूजा की जाती है।
विज्ञापन

7 of 8
ganesh chaturthi 2020
उत्साह पूर्वक काम करने के लिए
कार्यस्थल पर गणेश जी की मूर्ति विराजित कर रहे हों तो खड़े हुए गणेश जी की मूर्ति लगाएं जिनके दोनों पैर ज़मीन को स्पर्श करते हों, इससे कार्यस्थल पर स्फूर्ति और काम करने में उमंग हमेशा बनी रहती है। कार्य में स्थिरता आने की संभावना  रहती है।
विज्ञापन

8 of 8
ganesh chaturthi 2020
ये भी ध्यान रखें
  • भवन के जिस भाग में वास्तु दोष हो उस स्थान पर घी मिश्रित सिन्दूर से स्वास्तिक दीवार पर बनाने से वास्तुदोष का प्रभाव कम हो जाता है।क्यों कि स्वास्तिक को गणेश जी का प्रतीक माना गया है।
  • रविवार या पुष्य नक्षत्र में आप श्वेतार्क गणेश की मूर्ति घर लेकर आएं और इनकी नियमित पूजा करें, इससे सभी रुके हुए काम बन जाएंगे। इसके अलावा क्रिस्टल से बनी हुई गणेश जी की प्रतिमा की पूजा करने से भी वास्तुदोष दूर होते हैं।
  •  घर में भगवान श्रीगणेश का चित्र लगाते समय ध्यान रखें कि चित्र में मोदक या लड्डू और चूहा अवश्य होना चाहिए। घर में भगवान श्रीगणेश की ज्यादा मूर्तियां या तस्वीर नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें