फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: पैसों की तंगी दूर करने के लिए करें वास्तु के ये 5 उपाय

Wed, 01 Nov 2017 08:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
अक्सर देखा जाता है पैसा कमाने के लिए लोग जी जान से मेहनत करते हैं लेकिन तमाम कोशिश करने के बाद भी पैसे से जुड़ी परेशानियों से जुझते रहते हैं। पैसों की तंगी से परेशान रहने का कारण कहीं न कहीं आपके घर का वास्तु दोष भी होता है क्योंक‌ि ज‌िन घरों में वास्तु दोष होता है वहां परेशानी बनी ही रहती है। वास्तुशास्त्र में घरों से परेशानियों को दूर भगाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए है।
 
पढ़ें- फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है इस दिशा में लगा हुआ मनी प्लांट
विज्ञापन

2 of 6
चीनी वास्तुशास्त्र में लाफिंग बुद्धा को समृद्धि का देवता माना जाता है। अपने घर में धन की गठरी पकड़े लाफिंग बुद्धा रखें। कहते हैं इसे घर में रखने से आर्थिक परेशानी दूर होती है और घर में समृद्धि आती है। लाफिंग बुद्धा को घर के उत्तर पश्चिम कोण में रखें।
विज्ञापन

3 of 6
विंड चाइम घर में लगाने से घर के वास्‍तु दोष दूर होते हैं। इनकी घंटियों की आवाज से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

पढ़ें- जिस घर में होती हैं ये 5 चीजें, वहां पर हमेशा रहती है धन की कमी

4 of 6
नौकरी और घर में बरकत हो इसके लिए सोने के सिक्कों वाला एक समुद्री जहाज ला कर रखें। सिक्कों से भरा समुद्री जहाज सफलता का प्रतीक माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
चाइनीज सिक्कों को फेंगशुई में बहुत अहम माना गया है। इन्हें आय का स्त्रोत माना जाता है। इनको लाल रिबन में बांध कर घर में रखने से आय में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : प
फेंगशुई वास्तुशास्त्र में माना गया है कि धातु के कछुए को घर में रखने से आर्थिक उन्नति होती है। इसे रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति रहती है। इसे ड्राईंग रूम में हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें