फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते के इन तीन दिन गाय को खिला दें रोटी, दूर हो जाएंगी बड़ी से बड़ी समस्याएं

Tue, 12 Nov 2024 10:31 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gaay ko Roti Khilane Ke Labh: सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है और कई घरों में हर दिन पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने से व्यक्ति को 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप सप्ताह के तीन खास दिनों में गाय को रोटी खिलाते हैं, तो आप कई तरह के दोषो से बचे रहेंगे। - फोटो : amar ujala
Cow Feeding Benefits According to Vaastu: सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है और कई घरों में हर दिन पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने से व्यक्ति को 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है, धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। वास्तु शास्त्र के अनुसार गाय को रोटी खिलाने से कई रोग और दोष दूर होते हैं। परिवार में सुख-शांति रहती है, लाभ होता है। साथ ही व्यक्ति को कई प्रकार के दोषों और समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप सप्ताह के तीन खास दिनों में गाय की पूजा करते हैं और उसे रोटी भी खिलाते हैं, तो आप कई तरह के दोषों और समस्याओं से बचे रहेंगे। गाय को रोटी खिलाने से पाप दूर होते हैं। इसके अलावा,  ज्योतिष में ग्रह दोषों को दूर करने में गाय को रोटी खिलाने से बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे कई समस्याओं का समाधान भी होता है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अगर आप सप्ताह के तीन खास दिनों में गाय को रोटी खिलाते हैं, तो आप कई तरह के दोषो से बचे रहेंगे। - फोटो : adobe stock
रविवार को गाय को रोटी खिलाएं
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर है तो उसे हर रविवार को गाय को घी लगी रोटी खिलानी चाहिए। इसके फलस्वरूप सूर्य मजबूत हो जाता है, उसका आत्मविश्वास बढ़ जाता है और उसे सफलता मिलने लगती है। मजबूत सूर्य  व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को भी सुनिश्चित करता है। सूर्य ग्रह की शुभता व्यक्ति को एक अच्छा नेता भी बनाती है।
विज्ञापन

3 of 5
अगर आप सप्ताह के तीन खास दिनों में गाय को रोटी खिलाते हैं, तो आप कई तरह के दोषो से बचे रहेंगे। - फोटो : adobe stock
गुरुवार को गाय को रोटी खिलाएं 
यदि कुंडली में बृहस्पति कमजोर है तो हर गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और गुड़, चना या चने की दाल खिलाना चाहिए। इससे गुरु मजबूत होता है।  शुभ बृहस्पति भाग्य, खुशी और सुखी वैवाहिक जीवन लाता है। विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर करता है। 

4 of 5
अगर आप सप्ताह के तीन खास दिनों में गाय को रोटी खिलाते हैं, तो आप कई तरह के दोषो से बचे रहेंगे। - फोटो : adobe stock
शनिवार के दिन गाय को रोटी खिलाएं 
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। जब शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही हो तो उसके कष्टों से निवारण पाने के लिए हर शनिवार काली गाय को रोटी खिलाएं। इससे आपको शनि दोष से मुक्ति मिलेगी। करियर की बाधाएं दूर होंगी। धन का प्रवाह बढ़ेगा।  रोग-व्याधि दूर होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आप सप्ताह के तीन खास दिनों में गाय को रोटी खिलाते हैं, तो आप कई तरह के दोषो से बचे रहेंगे। - फोटो : adobe stock
इन तीन दिनों के अलावा अमावस्या, पूर्णिमा, पितृ पक्ष और सभी तीज त्योहारों पर गाय को रोटी खिलाएं। इससे पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें