घर में कहाँ रखें पंचमुखी हनुमान?
- फोटो : freepik
पंचमुखी हनुमान के पांच मुख का महत्व
वास्तु के अनुसार, यदि आप अपने घर में पंचमुखी की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे आपके घर में देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस तस्वीर को लगाने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। हनुमान पंचमुखी के पांच मुखों के अलग-अलग अर्थ हैं। भगवान के ये सभी चेहरे अलग-अलग दिशाओं को देखते हैं। पूर्व दिशा में शत्रुओं को परास्त करते हुए भगवान हनुमान का वानर मुख है। पश्चिम दिशा में गरुड़ का मुख है, जो जीवन में बाधाओं और समस्याओं को दूर करने वाले देवता हैं। वराह का मुख उत्तर की ओर है और उसे प्रसिद्धि और शक्ति का तत्व माना जाता है। हनुमानजी का नृसिंह मुख मुख दक्षिण दिशा की ओर है और यह जीवन से भय को दूर कर देते हैं। आकाश की ओर दिव्य घोड़े का मुख है जो लोगों की मनोकामनाएं पूरी करता है।