उत्तर-पूर्व दिशा है बेहतर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेसमेंट बनाने के लिए भू-खंड के उत्तर, पूर्व अथवा उत्तर-पूर्व कोण का उपयोग करना चाहिए। भू-खंड के बीचोंबीच, पश्चिम व दक्षिण दिशा में बेसमेंट बनवाना अशुभ होता है। इससे धन की कमी, रोग, व्यापार में नुकसान जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। उत्तर-पश्चिम दिशा में बेसमेंट बनवाने से आलस्य, अस्थिरता और चोरी होने का भय बना रहता है। यदि बेसमेंट के ऊपरी तल पर ईशान कोण में जमीन पर पानी का नल या टंकी हो, तो बेसमेंट शुभ होता है।