फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2017: धनतेरस पर घर लाएं इन 5 में से कोई एक यंत्र, दूर हो जाएगी गरीबी

Sun, 15 Oct 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
17 अक्टूबर को धनतेरस है का त्योहार है फिर उसके बाद दिवाली का पर्व है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन तंत्र-मंत्र और यंत्र के माध्यम से पूजा-आराधना की जाय तो इसका लाभ जरूर मिलता है। ज्योतिष में ऐसे कई यंत्र हैं जो पैसे से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियों का अंत कर देते हैं। आज हम आपको ऐसे 5 यंत्र है जिसको दिवाली और धनतेरस पर घर में रखने से कभी भी पैसे और संपत्ति की कमी नहीं होगी।

पढ़ें-  Dhanteras 2017: भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, मालामाल की जगह हो जाएंगे कंगाल
विज्ञापन

2 of 6
कुबेर यंत्र
भगवान कुबेर धन के देवता माने जाते हैं। दिवाली पर इस यंत्र की साधना करने से धन-संपत्ति और मान सम्मान बढ़ता है। यदि इस यंत्र की दिवाली पर पूजा करने के बाद तिजोरी में रखा जाए तो इससे घर से गरीबी दूर होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
श्रीयंत्र
सभी यंत्रों में श्रीयंत्र को यंत्रराज का दर्जा मिला है। इस यंत्र को घर के पूजा घर में स्थापित करना चाहिए इससे कर्ज से छुटकारा मिलता है और धन कमाने के कई मौके मिलते हैं।

4 of 6
कनकधारा यंत्र
धन कमाने और गरीबी दूर करने के लिए कनकधारा यंत्र काफी लाभदायक माना जाता है। घर में इसको रखने से और नियमित पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
महालक्ष्मी यंत्र
महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना करने से परिवार में गरीबी का अंत हो जाता है। इस यंत्र की स्थापना पूरे विधि-विधान से शुक्रवार को करना चाहिए। पैसों को बढ़ाने के लिए यंत्र बहुत उपयोगी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंगल यंत्र अगर आपके ऊपर कर्ज का बोझ है तो पूजा घर में श्रीमंगल यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। जो व्यक्ति नियमित इस यंत्र की पूजा करता है उसको कर्ज से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही अचल संपत्ति का मालिक भी बनता है। 

पढ़ें- Dhanteras 2017: क्यों खरीदे जाते हैं धनतेरस के दिन चांदी के आभूषण और बर्तन
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें