फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घड़ी की टिक-टिक में छिपा है सफलता का संकेत, जानिए घड़ी से जुड़े वास्तु नियम

Sat, 23 May 2026 02:58 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु और फेंगशुई में घड़ी को सकारात्मक ऊर्जा और निरंतर प्रगति का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर में बंद या गलत समय दिखाने वाली घड़ी रखने से नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं और उन्नति में बाधा आ सकती है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
घड़ी की सही दिशा - फोटो : Amar Ujala
वास्तु और फेंगशुई में घर में रखी हर वस्तु का विशेष महत्व माना जाता है, जिसमें दीवार पर लगी घड़ी भी शामिल है। मान्यता है कि घड़ी केवल समय बताने का साधन नहीं होती, बल्कि यह घर की ऊर्जा और तरक्की से भी जुड़ी होती है। वास्तु के अनुसार घड़ी की चलती सूइयां और पेंडुलम सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और उन्नति बनी रहती है। वहीं बंद या गलत समय दिखाने वाली घड़ी को शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे जीवन की प्रगति रुकने लगती है और नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। वहीं पीछे चलने वाली घड़ी भी शुभ नहीं मानी जाती, क्योंकि यह जीवन में रुकावट और देरी का प्रतीक बन सकती है। आइए जानते हैं घड़ी से जुड़े वास्तु उपाय। 
विज्ञापन

2 of 5
घड़ी के लिए उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा को शुभ माना गया है। - फोटो : Adobe Stock

घड़ी लगाने की सही दिशा
फेंगशुई और वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाने से बचना चाहिए। इस दिशा को नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है। घड़ी के लिए उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा को शुभ माना गया है, क्योंकि ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। ड्राइंग रूम या बेडरूम में घड़ी ऐसी जगह लगानी चाहिए, जहां कमरे में प्रवेश करते ही उस पर नजर पड़ सके।

विज्ञापन

3 of 5
कभी भी मुख्य दरवाजे के ठीक सामने या उसके ऊपर नहीं लगाना चाहिए। - फोटो : Adobe Stock

मुख्य द्वार के सामने न लगाएं घड़ी
वास्तु के अनुसार घड़ी को कभी भी मुख्य दरवाजे के ठीक सामने या उसके ऊपर नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है और तनाव बढ़ सकता है। साथ ही घड़ी को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए, क्योंकि धूल-मिट्टी जमा होने से नकारात्मकता बढ़ने की संभावना मानी जाती है।

4 of 5
तकिये के नीचे घड़ी नहीं रखनी चाहिए। - फोटो : Adobe Stock

तकिये के नीचे घड़ी रखना क्यों अशुभ माना जाता है
कुछ लोग सोते समय घड़ी को तकिये के नीचे रख लेते हैं, लेकिन वास्तु और वैज्ञानिक दृष्टि से इसे सही नहीं माना गया है। घड़ी की टिक-टिक नींद में बाधा डाल सकती है और बैटरी से चलने वाली घड़ियों से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें मानसिक शांति को प्रभावित कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोल, अंडाकार, अष्टभुजाकार और षट्भुजाकार घड़ियों को शुभ माना जाता है। - फोटो : Adobe Stock

कौन सी घड़ी मानी जाती है शुभ
फेंगशुई में घड़ी के आकार का भी विशेष महत्व बताया गया है। गोल, अंडाकार, अष्टभुजाकार और षट्भुजाकार घड़ियों को शुभ माना जाता है। इसके अलावा मधुर संगीत वाली दीवार घड़ी को घर के मुख्य हॉल में लगाना सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बढ़ाने वाला माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें