फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlucky Plants: भूलकर भी घर में न लगाएं ये पौधे, आर्थिक परेशानियों और तनाव को करते हैं आकर्षित

Mon, 04 May 2026 05:01 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Unlucky Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधा घर के लिए शुभ नहीं होता। इसलिए जरूरी है कि सही जानकारी के साथ ही पौधों का चयन किया जाए। आइए जानते हैं किन पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
घर में न लगाएं ये पौधे - फोटो : AI
Unlucky Plants For Home: घर में लगे पौधे सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होते, ये हमारे आसपास की ऊर्जा को प्रभावित भी करते हैं। कई लोग हरियाली बढ़ाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगा लेते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधा घर के लिए शुभ नहीं होता। कुछ पौधे ऐसे भी माने जाते हैं, जो अनजाने में नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकते हैं और घर के माहौल को प्रभावित कर देते हैं। मान्यता है कि ऐसे पौधे परिवार में तनाव, रुकावट और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि सही जानकारी के साथ ही पौधों का चयन किया जाए। आइए जानते हैं किन पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए।

Kitchen Vastu Mistakes: ये आदतें ला सकती हैं तनाव और आर्थिक नुकसान, रसोई में भूलकर भी न करें ये काम
Home Vastu Tips: घर की खिड़कियों से जुड़ी ये गलतियां बढ़ा सकती हैं परेशानी, जानें सही नियम और उपाय
विज्ञापन

2 of 5
कैक्टस और कांटेदार पौधे - फोटो : AI
कैक्टस और कांटेदार पौधे
वास्तु के अनुसार, गुलाब को छोड़कर अन्य कांटेदार पौधों को घर में रखना उचित नहीं माना जाता। कहा जाता है कि ऐसे पौधे घर में तनाव और मतभेद बढ़ा सकते हैं। साथ ही ये तरक्की में भी बाधा डालते हैं।

बोन्साई पौधा
बोन्साई देखने में आकर्षक जरूर लगता है, लेकिन इसे घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि यह पौधा जीवन में प्रगति को सीमित कर देता है और करियर की गति को धीमा कर सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
ध निकलने वाले पौधे - फोटो : AI
इमली का पेड़
इमली का पौधा या पेड़ घर के भीतर या आसपास लगाना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है, जिससे घर में परेशानी बढ़ सकती है।

दूध निकलने वाले पौधे
ऐसे पौधे जिनसे दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है, उन्हें भी घर में लगाने से बचना चाहिए। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ये पौधे आर्थिक तंगी और कर्ज बढ़ने का कारण बन सकते हैं।
 

4 of 5
सूखे या मुरझाए पौधे - फोटो : Adobe stock
सूखे या मुरझाए पौधे
घर में सूखे या खराब हो चुके पौधों को रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे पौधे नकारात्मकता का संकेत होते हैं और जीवन में रुकावटें ला सकते हैं। इसलिए इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में कौन से पौधे लगाना शुभ होता है? - फोटो : freepik
घर में कौन से पौधे लगाना शुभ होता है?
वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। जैसे तुलसी, मनी प्लांट, जेड प्लांट, स्नेक प्लांट और शमी का पौधा। ये पौधे घर में सुख-शांति और खुशहाली लाने में सहायक माने जाते हैं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें