फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: इस दिवाली वास्तु के अनुसार करें साफ-सफाई, घर में बनी रहेगी बरकत

Sun, 05 Nov 2023 05:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली

सार

Vastu TipsDiwali 2023: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनका दीपोत्सव के साथ स्वागत किया गया था।
विज्ञापन
1 of 6
Vastu Tips For Home - फोटो : Istock
Diwali 2023: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनका दीपोत्सव के साथ स्वागत किया गया था। साथ ही ये भी कहा जाता है कि, समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन माता लक्ष्मी का भी जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। भारत में अलग-अलग तरीके से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 12 नवंबर 2023 को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली आने से पहले ही उसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। घर-बाहर व बाजारों में दिवाली की रौनक दिखाई पड़ती हैं।

इस दौरान घरों की साफ सफाई पर खास ध्यान दिया जाता है। कहते हैं कि, जिसके घर में गंदगी रहती हैं वहां मां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। इसलिए घर को साफ करना बेहद जरूरी है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में आप वास्तु नियमों के अनुसार घर की साफ-सफाई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि, दिवाली पर वास्तु के अनुसार कैसे साफ सफाई करें।
विज्ञापन

2 of 6
Vastu Tips For Home - फोटो : Istock
मुख्य द्वार को ऐसे करें साफ
घर का मुख्य द्वार सबसे खास माना जाता है। इससे घर की पहचान की जाती है। ऐसे में आप मुख्य द्वार को अच्छे से साफ कर लें। अगर आपके मुख्य द्वार का दरवाजा आवाज करता है, तो पहले उसे ठीक करा लें। वास्तु में दरवाजे से आवाज का आना शुभ नहीं माना जाता। 
विज्ञापन

3 of 6
Vastu Tips For Home - फोटो : Istock
दिवाली से पहले फेंक दें ये चीजें
यदि आपके घर में कुछ ऐसी चीजें हैं जो उपयोग में लाने के लायक नहीं है, तो उन्हें एकदम हटा दें। टूटे शीशे, फटे-पुराने कपड़े और खराब जूते चप्पल दिवाली से पहले हटा देने चाहिए। माना जाता है कि घर में पड़ी पुरानी टूटी चीजें बरकत को रोकती है। 

4 of 6
Vastu Tips For Home - फोटो : Istock
घर की इस दिशा को करें साफ
दिवाली की सफाई के दौरान आप घर की उत्तर-पूर्व दिशा को सही से साफ कर लें। वास्तु के अनुसार, घर में इस स्थान को देव का स्थान माना जाता है। इसलिए इस खास जगह पर भूलकर भी गंदगी न छोड़ें।
विज्ञापन

5 of 6
Vastu Tips For Home - फोटो : Istock
लाइट बदल लें
दिवाली से पहले अपने घर की लाइट को बदल लेना अच्छा माना जाता है। अगर आपके घर में किसी कमरे की लाइट कम जल रही हैं, तो आप उसे जरूर बदल लें। क्योंकि दिवाली रोशनी का त्योहार हैं ऐसे में घर में उजाला होना बहुत जरूरी हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vastu Tips For Home - फोटो : Istock
खराब चीजों को हटा दें
यदि आप घर पर किसी नई वस्तु को लाने की योजना बना रहे हैं, तो इसे कुछ दिन पहले ही लेकर आ जाए। ऐसा करने से घर की पुरानी वस्तु को हटाकर नई चीज का स्वागत कर सकते हैं। कहते हैं कि, दिवाली पर घर में पड़ी बेकार चीजें नकारात्मकता पैदा करती है। खासतौर पर रसोई में पड़ी टूटी व खराब चीजों को जरूर हटा दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें