Vastu tips for navratri: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां दुर्गा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वास्तु शास्त्र में दिशाओं और घर में रखी वस्तुओं का खास महत्व होता है। वास्तु के कुछ उपायों से माता रानी को प्रसन्न किया जा सकता है। चैत्र नवरात्रि में वास्तु के कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। चैत्र नवरात्रि मेइन वास्तु दोष के कुछ विशेष उपाय करने चाहिए जिससे घर से वास्तु दोष उपायों के लिए भी नवरात्रि का समय उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से मां की आराधना करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में इन वास्तु उपायों का पालन करना चाहिए। Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो घर में लगाएं गुड़हल का पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
विज्ञापन
2 of 6
चैत्र नवरात्रि पर वास्तु उपाय
- फोटो : istock
चैत्र नवरात्रि में घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के चरण चिह्न लगाएं। इससे धन की वृद्धि होती है। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 6
चैत्र नवरात्रि पर वास्तु उपाय
- फोटो : istock
चैत्र नवरात्रि के दौरान ऑफिस के मुख्य द्वार पर बर्तन में जल भरकर पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इसमें लाल और पीले फूल डालें। इससे आपको करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय की समस्या दूर होगी।
4 of 6
चैत्र नवरात्रि पर वास्तु उपाय
- फोटो : istock
चैत्र नवरात्रि में ॐ का चिन्ह मुख्य द्वार पर पूर्व या उत्तर दिशा में होता है। इससे सकारात्मकता का संचार होगा। नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
चैत्र नवरात्रि पर वास्तु उपाय
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
चैत्र नवरात्रि में पूजा स्थल में अखंड ज्योत दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ ही रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत उत्तम रहती है और वो हर क्षेत्र में विजय हासिल करते हैं।
चैत्र नवरात्रि पर वास्तु उपाय
- फोटो : gettyimages
दुर्गा माता के लिए जब भी दीपक लगाएं तो तेल के अनुसार उसकी दिशा बनाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप घी का दीपक देवी के समक्ष लगाते हैं तो उसको दाहिने हाथ पर और तिल के तेल का दीपक बाएं हाथ की तरफ लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत होती है।