पहला उपाय :
अगर आपको अक्सर अपने घर में कुछ नकारात्मक ऊर्जाओं के रहने का एहसास होता हो तो आप घर के इस वास्तुदोष को आसानी से खत्म कर सकते हैं। आप घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में एक मिट्टी के पात्र में पानी भरकर रख दें। इस उपाय से आप थोड़े ही दिनों पाएंगे कि घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो गई हैं। इसके अलावा घर और आस-पास से नकारात्मक ऊर्जाओं को खत्म करने के लिए पोंछा लगाते समय पानी में नमक या फिटकरी के कुछ अंश डाल दें। वास्तु में ऐसी मान्यता है कि नमक और फिटकरी से फौरन ही नकारात्मक ऊर्जाएं भाग जाती हैं।