फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में जरूर रखनी चाहिए ये चीजें बनी रहती है संपन्नता और शांति

Fri, 27 Nov 2020 06:15 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहे। लेकिन कभी-कभी पैसों की किल्लत का सामना भी करना पड़ता है। ज्योतिष में कई ऐसे उपाय और ऐसी बाते बताई गई हैं, जिनको ध्यान में रखने से घर में धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। ज्योतिष में कुछ चीजें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें घर में अवश्य रखना चाहिए। इन चीजों को घर में रखने से आपके घर में अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर में रखने से संपन्नता और सकारात्मकता बनी रहती है।
विज्ञापन

2 of 5
चावल - फोटो : सोशल मीडिया।
चावल
ज्योतिष में चावल को शुक्र का अन्न माना गया है। शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधा को प्रदान करने वाला ग्रह है, इसलिए घर में चावल को कभी पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए। चावलो का बर्तन हमेशा भरा हुआ रखना चाहिए। घर में मंदिर में भी अक्षत अवश्य रखने चाहिए। इससे घर में समृद्धि बनी रहती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शहद
एक पात्र में शहद अवश्य रखना चाहिए। घर में शहद होना भी बहुत शुभ माना जाता है। पूजा पाठ के कामों हवन इत्यादि में भी शहद का उपयोग किया जाता है। शहद एक ऐसा पदार्थ है जिसे घर में रखने से वातावरण शुद्ध होता है। 

4 of 5
चंदन
चंदन
घर में चंदन रखना बहुत ही अच्छा रहता है। जिस स्थान पर चंदन होता है उसकी सुगंध से सारे वातावरण में सकारत्मकता का संचार होने लगता है। चंदन भगवान शिव को भी प्रिय है। चंदन बहुत ही पवित्र होता है। किसी भी अवस्था में इसकी सुंगध कम नहीं होती है। इसलिए घर में चंदन की लकड़ी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
desi ghee
गाय का घी
गाय के घी का उपयोग हर पूजा-पाठ के कार्य में किया जाता है। गाय का घी स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। घर में हमेशा गाय का शुद्ध घी अवश्य रखना चाहिए और हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि घी का पात्र पूरी तरह से कभी खाली न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें