Vastu Rules For Tulsi Plant: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी इसका विशेष महत्व है, क्योंकि इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। इसे साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए इसकी सही दिशा और देखभाल घर में सुख-शांति लाती है।
वास्तु के नियमानुसार, तुलसी के पौधे को हमेशा साफ-सुथरा रखें और इसके पास कभी भी झाड़ू, जूते या कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। साथ ही तुलसी के पौधे को सही दिशा और सही तरीके से लगाना जरूरी है, ताकि इसके पूरे लाभ मिल सकें। आइए जानते हैं वास्तु के वो नियम, जो तुलसी के पौधे को घर में लगाते समय ध्यान में रखने चाहिए।