फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तस्वीरों को लगाने से घर में बढ़ती है सुख- समृद्धि और होता है धन लाभ

Thu, 18 Jun 2020 06:40 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
photo

घर के सजाने के लिए हर कोई अपने घर में तरह-तरह की तस्वीरें लगाता है लेकिन क्या आपको पता है कि हर तस्वीर का अपना महत्व और मतलब होता है। तस्वीरें हमारे मन और भाग्य पर गहरा प्रभाव डालती हैं। कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिन्हें लगाने से हमारे घर में खुशियां आती हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन सी तस्वीरें हैं…

विज्ञापन

2 of 6
गणेश जी - फोटो : social media

घर के द्वार पर गणेश जी की तस्वीर लगानी चाहिए, इससे घर में शुभता आती है। द्वार पर शुभ-लाभ का चित्र लगाएं या शुभ-लाभ लिखें। घर के द्वार पर सुंदर बेलवूटो, चित्रों वाली वंदनवार भी लगा सकते हैं। गणेश जी के अलावा किसी और देवी-देवता की तस्वीर द्वार पर नहीं लगानी चाहिए।

विज्ञापन

3 of 6
family photo

अगर आपके घर में बेवजह का झगड़ा होता रहता है या एकदूसरे से बिलकुल भी नहीं बनती है। हर समय तनाव की स्थिति बनी रहती है तो आप कोई ऐसा चित्र लेकर आएं जिसमें एक सयुंक्त खुशहाल परिवार हो। इस तस्वीर को ऐसी जगह लगाएं जहां पर आने-जाने वालों का नजर इस पर पड़े। आप अपने पूरे परिवार की फोटो भी लगा सकते हैं। इस तस्वीर को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाएं।

4 of 6
राधा कृष्ण

अगर पति-पत्नी में अनबन रहती है। या तनाव रहता है तो सोने के कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाएं। इससे पति-पत्नी के संबंधो में प्रेम बढ़ता है। दो हंसो के जोड़े की तस्वीर भी लगा सकते हैं। यह चित्र ऐसा होना चाहिए जिसे देखकर मन प्रसन्न चित्त हो जाए।

विज्ञापन

5 of 6
लक्ष्मी कुबेर

घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और कुबेर का चित्र लगाना चाहिए। मेहमानों के कमरे में हंस की बड़ी सी तस्वीर लगानी चाहिए। घर के एक कोने में धन के ढेर की फोटो भी लगा सकते हैं, इससे धन प्राप्ति के मार्ग बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां सरस्वती

अगर आपके बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। तो बच्चे के कमरे की उत्तर दिशा में तस्वीर लगाएं पढ़ाई करते समय बच्चे का मुख भी उत्तर दिशा की तरफ हो, बच्चे के कमरे में मां सरस्वती या पढ़ाई करते हुए बच्चे की तस्वीर लगाएं। हरे तोते की तस्वीर भी लगा सकते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें