फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी ये तस्वीरे करेंगी आपका भाग्योदय, जीवन में आएगी खुशहाली

Wed, 26 May 2021 11:18 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
vastu tips
हर व्यक्ति अपने घर को सुंदर बनाकर रखना चाहता है, इसलिए लोग अपने घर की साज-सज्जा करने के लिए घर में शो-पीस और तस्वीरे आदि लगाते हैं। रंगो और चित्रों के व्यक्ति के ऊपर बहुत प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर या फिर कार्यक्षेत्र में लगाई जाने वाली तस्वीरे आपके घर में ऊर्जा के संचार में भी सहायक होती हैं। घर में लगाई जाने वाली तस्वीरे आपके ऊपर नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। आप अपने घर में कुछ ऐसी तस्वीरे लगा सकते हैं जिनसे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि इन तस्वीरों को लगाने से भाग्योदय होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लक्ष्मी देवी
आर्थिक संपन्नता के लिए
आर्थिक संपन्नता के लिए लोगों को अपने मंदिर या पूजा स्थल पर कमल पर विराजमान बैठी हुई मुद्रा में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा में कुबेर या मां लक्ष्मी की तस्वीरे लगानी चाहिए जिसमें मां लक्ष्मी बैठी हुई हो और उनके हाथों से धन वर्षा हो रही हो। मान्यता है कि इससे घर में पैसों की तंगी नहीं होती है।
विज्ञापन

3 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
भाग्योदय के लिए लगाएं ये तस्वीर
घर के मुख्य द्वार और ड्राइंग रूम में फूलों की तस्वीरें लगानी चाहिए। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में उगते सूर्य की तस्वीर लगानी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर की कलह दूर होती है और कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है।

4 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
संतान प्राप्ति के लिए
संतान सुख किसी के लिए भी सभी सुखों से बढ़कर होता है। संतान प्राप्ति की कामना करने वाले दंपतियों के अपने घर में कमल की तस्वीर लगानी चाहिए। इसके अलावा गाय की तस्वीर उसके बछड़े का साथ लगानी चाहिए। घर के मंदिर में कृष्ण जी की बालस्वरूप की तस्वीर लगानी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
परेशानियां दूर करने के लिए लगाएं ये तस्वीर
घर में भगवान कृष्ण की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वे आशीर्वाद दे रहे हो। इसके साथ ही मंदिर में भगवान शिव की प्रसन्नचित्त, आशीर्वाद मुद्रा में तस्वीर लगानी चाहिए। इससे आपके घर की कलह दूर होती है और जीवन की परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
इन बातों का रखें ध्यान
घर में हद से ज्यादा तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इसके साथ ही तस्वीरों को नियमित अंतराल पर साफ करते रहना चाहिए। घर में कांटे, झाड़ी आक्रामक पशुओ, और हिंसात्मक तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें