फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में छायी है निराशा तो अपनाएं रोटी से जुड़े ये आसान उपाय, फिर देखें चमत्कार

Fri, 06 Mar 2020 12:18 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोटी के टोटके
सनातन संस्कृति में गाय को पहली रोटी खिलाने की परंपरा है। ऐसा करना शुभ माना गया है और शुभ फल प्राप्ति के लिए यह विशेष उपाय भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली से जुड़े तमाम ग्रहों के दोषों को दूर करने के लिए रोटी से जुड़े उपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं रोटी से जुड़े वो ज्योतिषीय उपाय जो किसी भी इंसान की तकदीर बदलने में मददगार साबित होते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
stale roti
दिन की पहली रोटी का उपाय
घर की रसोई में पहली रोटी सेंकने के बाद उसमें शुद्ध घी लगाकर चार टुकड़े कर लें और चारों टुकड़ों पर खीर अथवा चीनी या गुड़ रख लें। इसमें से एक को गाय को, दूसरे को कुत्ते को, तीसरे को कौवे को और चौथे को किसी भिखारी को दे दें। इस उपाय के तहत गाय को रोटी को खिलाने से पितृदोष दूर होगा, कुत्ते को रोटी खिलाने से शत्रुभय दूर होगा, कौवे को रोटी खिलाने से पितृदोष और कालसर्प दोष दूर होगा और अंतिम रोटी का टुकड़ा किसी गरीब या भूखे को भोजन के साथ खिलाने से आर्थिक कष्ट दूर होंगे और बिगड़े काम बनने लगेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
fe - फोटो : Getty Images
रात की अंतिम रोटी का उपाय
यदि आपके जीवन में शनि ने फैला रखी हो सनसनी या फिर काम में राहु-केतु अटका रहे हों रोड़ा तो रोटी का उपाय आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इन सभी ग्रहों की अशुभता को दूर करने के लिए रात के समय बनाई जाने वाली अंतिम रोटी पर सरसों का तेल लगाकार काले कुत्ते को खाने के लिए दें। यदि काला कुत्ता न खाए या न उपलब्ध हो तो किसी दूसरे कुत्ते को खिलाकर इस उपाय को कर सकते हैं।

4 of 6
stale roti
इन्हें जरूर खिलाएं रोटी
हमारे यहां अतिथि को देवता के समान माना गया है फिर वो रसूख वाला हो या फिर एक आम आदमी। यदि कोई निर्धन या भिखारी आपके घर आए तो आप उसे यथासंभव भोजन जरूर कराने का प्रयास करें। इसी प्रकार यदि भोजन के समय आपके यहां आए या जाने लगे तो उसे रोटी जरूर खिलाएं।
विज्ञापन

5 of 6
roti
इस उपाय से दूर होगा राहू का रोड़ा
यदि तमाम प्रयासों के बावजूद सफलता आपके हाथ नहीं लग रही है तो आप के लिए रोटी का यह उपाय वरदान साबित हो सकता है। काम में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए रोटी और चीनी को मिलाकर छोटे-छोटे टुकड़े चीटियों के खाने के लिए उनके बिल के आस-पास डालें। इस उपाय से आपकी बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
roti
घर की सुख-शांति के लिए
यदि आपके घर के समन्वय और प्यार को किसी की नजर लग गई है और आए दिन परिजनों में लड़ाई झगड़ा होता रहता है तो आप रोटी से जुड़े चमत्कारी उपाय को जरूर अपनाकर देखें। दोपहर के समय जब आप अपनी रसोई में पहली रोटी सेंके तो उसे गाय के लिए और अंतिम रोटी कुत्ते के लिए जरूर निकाल लें। और उसे भोजन से पूर्व गाय और कुत्ते को खिलाने का प्रयास करें। यदि ये न संभव हो तो बाद में उसे खिला दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें