फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: रात में चैन की नींद लेने के लिए अपनाएं वास्तु के ये आसान उपाय

Wed, 04 Mar 2020 11:23 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sleep - फोटो : pixa
एक सेहतमंद व्यक्ति के लिए अच्छी नींद बेहद ही जरुरी है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी में लोग अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं। यहां तक की लोग नींद की गोली लेकर सोने के लिए मजबूर होते हैं। इन सबके कारण उनके सेहत पर इसका विपरीत असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे आसान और कारगर उपाय बताए गए हैं जिनकी बदौलत आप गहरी और पर्याप्त नींद ले सकेंगे। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से चैन की नींद के लिए वास्तु उपाय बताएंगे। ये उपाय इस प्रकार हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sleep - फोटो : pixa
यदि आपको किसी चिंता या भय के कारण नींद नहीं आ रही है, या फिर आपको खराब सपने आते हैं, जिनके कारण आप अचानक से उठकर बैठ जाते हैं तो प्रतिदिन आप सोने से पहले हनुमान चलीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करें। इससे आपका भय दूर हो जाएगा और आपको एक अच्छी सी नींद आएगी। यदि सुंदरकांड करना संभव न हो तो आप अपने सिर के पास सुंदर कांड या हनुमान चलीसा रखकर सोएं।
विज्ञापन

3 of 6
Sleep
अगर आप तकिए के नीचे लोहे की कोई वस्तु रखकर सोते हैं, तो आपको अच्छी नींद आएगी। ऐसा माना जाता है कि लोहा रखने से आस-पास किसी तरह की नाकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। हमारे घरों में भी छोटे बच्चों के आस-पास लोहे की कोई वस्तु रखते हैं। जिससे बच्चों को डर न लगे।

4 of 6
sleep
यदि किसी बड़ी परेशानी से जूझ रहें हैं तो रात को सोते समय तकिए के नीचे मूली रखकर सोएं। सुबह मूली को शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस उपाय से राहु का दोष दूर होता है।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
तकिए के नीचे भगवान को चढ़ाया फूल रखकर सोते हैं, तो मन को बहुत शांति मिलती है। नींद भी अच्छी आती है। दुर्गा सप्तसती का पाठ करना भी बहुत लाभदायक होता है। इससे घर के अंदर सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्ायन
रात को सोते समय मां-बाप को याद करके सोएं या फिर अपने कुल देवता को प्रणाम करके सोएं, इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें