फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: इस दिशा की तरफ मुख करके भोजन करने से मिलती है रोगों से मुक्ति, आर्थिक समस्याएं भी होती हैं दूर

Sat, 03 Oct 2020 08:03 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वास्तु टिप्स - फोटो : amar ujala
वास्तु में हर चीज को लेकर दिशाओं का महत्व बताया गया है। क्योंकि हर दिशा के दिग्पाल होते हैं। इसलिए किसी भी कार्य को दिशा के अनुसार करने से आपको उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र में भोजन करने के लिए भी दिशा का वर्णन किया गया है। लेकिन लोग इस बात की अनदेखी करते हैं। भोजन करते समय दिशा की अनदेखी करने से भी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।  इसलिए भोजन करते समय आपकी थाली या आपका मुख किस दिशा में है इस बात का ध्यान रखना भी आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि किस दिशा में मुख करके भोजन करना रहता है शुभ...
विज्ञापन

2 of 5
भोजन करने की दिशा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
अगर किसी जातक की कुंडली में मारक ग्रह हो तो उसकी अचानक मृत्यु की आशंका होती है। वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में मुख करके भोजन करने से सेहत अच्छी रहती है और आयु लंबी होती है। इसलिए ऐसे लोग जिनकी कुंडली में मारक ग्रह हो तो उन्हें पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
वास्तु टिप्स - फोटो : social media
अगर आपको या फिर परिवार के किसी व्यक्ति को रोग हमेशा घेरे रहते हैं तो ऐसे में वास्तु के अनुसार उस व्यक्ति को पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए। इससे रोगों सें मुक्ति मिलती है। सेहत सही बनी रहती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
अगर आपको धन संबंधी परेशानियां रहती हैं या फिर धन संचय नहीं कर पा रहे हैं तो आपको उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए। यह दिशा कुबेर की दिशा मानी गई है इस दिशा में भोजन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vastu tips - फोटो : vastu tips
वास्तु में दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है, इसलिए वास्तु में इस दिशा में मुख करके भोजन करने की मनाही है। इससे आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। जिससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें