फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु उपाय: तुलसी के पौधे से घर में आती है सुख समृद्धि, लेकिन भूलकर भी न लगाएं यह पौधा

Tue, 04 Aug 2020 06:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vastu tips for plants
हिंदू धर्म में पेड़ पौधों का विशेष महत्व होता है। एक तरफ जहां पेड़ पौधे से चारों तरफ का वातावरण साफ और सुंदर बनता है तो वहीं दूसरी तरफ यह व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और भाग्य में चमत्कारी परिवर्तन भी लाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर पेड़ पौधे लगने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पेड़ लगाने से कौन से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि पेड़- पौधें में देवताओं का निवास स्थान होता है। वास्तु के अनुसार घर पर तुलसी का पौधा, केले का पौधा और शमी का पौधा लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वास्तुशास्त्र में जहां कुछ पौधों को लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती तो कुछ पेड़-पौधों को लगाना वर्जित माना गया है।
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी - फोटो : Social media
तुलसी
हिंदू धर्म में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ का कार्यक्रम तुलसी के पत्तों के बिना पूरा नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर से नकारात्मकता को दूर करता है। तुलसी के पौधे को घर की पूर्व दिशा या पूर्व-उत्तर दिशा में लगाना शुभ रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
banana tree
केले का पौधा
जितना तुलसी का महत्व पूजा पाठ में होता है उतना ही केले के पौधे का भी माना गया है। घर पर इस पौधे को लगाने पर मन शांत और सुख समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार केले का पेड़ को पूर्व-उत्तर दिशा में होना चाहिए। 
 

4 of 5
आंवला - फोटो : social media
आंवला
 आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का निवास स्थान माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पेड़ को लगाने से हर तरह के पाप का नाश हो जाता है और इच्छाएं पूरी होती है।
अशोक
अशोक के पेड़ से हर तरह के दोष खत्म हो जाते हैं और घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है। इस पेड़ को घर के उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pipal
पीपल का पेड़
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का विशेष महत्व होता है। पीपल के पेड़ में देवताओं और पितर देवों का वास माना जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार घर पर पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर पर पीपल के पेड लगाने या उगने से दुर्भाग्य पैदा होता है। हालांकि घर के बाहर या मंदिर के आसपास पीपल के पेड़ को बहुत ही शुभ माना गया है। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और दीपक जलाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है इसके अलावा शनि दोष से छुटकारा भी मिलता है। घर पर पीपल के पौधे का उगना शुभ नहीं माना जाता है। पीपल का पेड़ वैराग्य का प्रतीक होता है। ऐसे में वैवाहिक जीवन के लिए यह अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पीपल के पेड़ लगाने से वहां के बच्चे अक्सर बीमार रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें