फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में जरूर लगाएं ये पौधा, जीवन में नहीं होगी कभी पैसों की कमी

Wed, 08 Nov 2017 10:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
हिन्दू धर्म में जिस प्रकार देवी-देवताओॆ की पूजा की जाती है और उनकी कृपा प्राप्त करते है ठीक उसी प्रकार पेड़-पौधे की भी पूजा की जाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पेड़-पौधे नहीं लगाने से घर में रहने वालों को आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। घर में सुख-समृद्धि पाने के लिए ये कुछ पौधे जरूर लगाना चाहिए।

पढ़ें- इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं रहेगी पैसों की कमी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फेंगुशुई के अनुसार बांस का पौधा समृद्धि और तरक्की का प्रतीक होता है। इसे घर में कहीं भी रख सकते हैं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा समाप्त हो जाती है।

पढ़ें- भूलकर भी सुबह उठकर नहीं देखनी चाहिए ये 4 चीजें, होता है भारी नुकसान
 
विज्ञापन

3 of 5
नारियल एवं अशोक का पेड़ भी शुभ होता है। अशोक अपने नाम के अनुसार ही शोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला वृक्ष है। इससे घर में रहने वालों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।

4 of 5
केले का वृक्ष भगवान विष्णु का प्रिय होता है। धन का कारक ग्रह गुरू का इस पर प्रभाव होता है। इसे ईशान कोण में लगाने से घर में धन बढ़ता है। केले के वृक्ष के समीप ही तुलसी का पेड़ लगाएं तो यह अति शुभ फलदायी होता है। इससे विष्णु और लक्ष्मी की कृपा साथ-साथ बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर के बाहर पेड़-पौधे लगाने की जगह नहीं है तो घर के अंदर मनी प्लांट लगा सकते हैं। चाईनिज बांस की तरह यह भी समृद्धिदायक पौधा माना जाता है लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट के खराब हो रहे पत्तों को हमेशा छांटते रहें।

पढ़ें- भूलकर भी न रखें घर में भगवान की ऐसी तस्वीरें, हो सकता है भारी नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें