फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips : घर में इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं पितरों की तस्वीरें, उठाना पड़ता है नुकसान

Tue, 08 Jun 2021 11:25 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vastu tips
जब कोई अपना अपने से दूर हो जाता है तब उसे होने वाली पीड़ा का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। किसी के इस दुनिया से चले जाने के बाद केवल उनकी यादे ही रह जाती हैं। लोग चाहते हैं कि जितना हो सके उन यादों को सहेजकर रखा जा सके। इसी कारण लोग यादों के तौर पर अपने पितरों की तस्वीरें भी घर में लगाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पितरों की तस्वीरे घर में लगाते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। यदि घर में पितरों की तस्वीरों को गलत दिशा और गलत स्थान पर लगा दिया जाए तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार यदि इन बातों का ध्यान न रखा जाए तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि पितरों की तस्वीरें घर में लगाते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मंदिर में न लगाएं पितरों की तस्वीर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
अक्सर देखने में आता है कि कई लोग अपने घर के स्वर्गवासी बुजुर्गों की तस्वीरों को पूजा स्थान पर देवी-देवताओं के साथ रखते हैं ताकि उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहे लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार देवी-देवताओं के साथ पितरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। मृत्यु के बाद व्यक्ति का स्थान ऊंचा हो जाता है लेकिन देवी-देवताओं के साथ उनकी तस्वीरें लगाने से घर में अशुभता आती है। जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पश्चिम या दक्षिण दिशा में लगाएं पितरों की तस्वीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पितरों की तस्वीरों को यदि सही दिशा में न लगाया जाए तो भी आपको दिक्कते झेलनी पड़ सकती हैं इसलिए पितरों की तस्वीरें हमेशा सही दिशा में ही लगानी चाहिए। इससे पितरों की आशीर्वाद बना रहता है जिससे आपके घर में सुख-शांति रहती है। वास्तु कहता है कि पितरों की तस्वीरें कभी भी उत्तर या पूर्व में नहीं लगानी चाहिए ये देवी-देवताओं की दिशा मानी गई है। पितरों की तस्वीरें लगाने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा सही रहती है। ज्यादातर घरों में देखा जाता है कि पितरों की तस्वीरों को लोग कील पर टांग कर रखते हैं लेकिन यह सही नहीं रहता है इस तरह पितरों की तस्वीरें लगाने के आपको कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। पितरों की तस्वीरें लगाने के लिए एक स्थिर स्टैंड बनवा लेना चाहिए। 

4 of 5
शयन कक्ष या रसोई में न लगाएं पितरों की तस्वीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के अनुसार पितरों की तस्वीरें कभी भी शयनकक्ष, रसोई और सीढ़ियों आदि स्थानों पर नहीं लगानी चाहिए। इससे आपके घर में कलह बढ़ने लगती है। इसके साथ ही ध्यान रखें कि पितरों की तस्वीरों के घर के बीचो-बीच के स्थान पर न लगाएं और साथ ही ऐसे स्थानों पर ये तस्वीरें बिलकुल नहीं लगानी चाहिए, जहां आते-जाते लोगों की नजर इनपर पड़ती हो। इससे आपके मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीवित व्यक्तियों के साथ पितरों की तस्वीर न लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
कई बार लोग ध्यान नहीं देते हैं और जहां घर के सभी सदस्यों की तस्वीरें लगी होती हैं वहीं पर पितरों की तस्वीरें भी लगा देते हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के जीवित लोगों के साथ कभी भी पितरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। जिस व्यक्ति के साथ आप पितरों की तस्वीर लगाते हैं। उसके ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें