फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको छोटे- छोटे आर्थिक नुकसान से बचाते हैं वास्तुशास्त्र के ये 4 उपाय

Mon, 27 Nov 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Presented By: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सिर्फ कमाना ही काफी नहीं है, ब‌ल्कि उस धन को अपने पास बचाना भी जरूरी होता है। कई बार लाख कोशिशों के बावजूद भी पैसे नहीं बच पाते। किसी न किसी कारण से बजट बिगड़ ही जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है तो इसके लिए वास्तुशास्‍त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए है, जिससे आप छोटे छोटे आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।

पढ़ें-  विवाह में हो रही है देरी, कारण कहीं आपका बेड तो नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
जिस चीज में भी आप अपना पैसा रखते हैं, उसे कभी भी दक्षिण की दीवार से सटाकर इस प्रकार न रखें कि उसका मुंह उत्तर दिशा की तरफ रहे। चाहे वो तिजोरी हो या फिर अलमारी। पूर्व की दिशा की ओर आलमारी का मुंह होने पर भी धन में वृद्धि होती है, लेकिन उत्तर दिशा उत्तम मानी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
नल से पानी का टपकते रहना वास्तुशास्त्र में आर्थिक नुकसान का बड़ा कारण माना गया है, जिसे बहुत से लोग अनदेखा कर जाते हैं। वास्तु के नियम के अनुसार नल से पानी का टपकते रहना धीरे-धीरे धन के खर्च होने का संकेत होता है। इसलिए नल में खराबी आ जाने पर तुरंत बदल देना चाहिए।

पढ़ें- एक छोटी सी सुपारी आपको बना सकती है धनवान, जानें कैसे

4 of 5
अपने बेडरूम के प्रवेश द्वार के सामने वाली दीवार के बाएं कोने पर धातु की कोई चीज लटकाकर रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र होता है। अगर इस दिशा में दीवार में दरारें हैं तो उसकी मरम्मत करवा दें। इस दिशा का कटा होना भी आर्थिक नुकसान का कारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहुत से लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि उनके घर का पानी किस दिशा में निकल रहा है। वास्तुशास्‍त्र के अनुसार जल की निकासी कई चीजों को प्रभावित करती है। जिनके घर में जल की निकासी दक्षिण अथवा पश्चिम दिशा में होती है, उन्हें आर्थिक समस्याओं के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ माना गया है।

पढ़ें- कहीं आप भी गिफ्ट में नहीं देते ये सब चीजें, होता है नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें