फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके भी नहीं आए अच्छे दिन, कारण कहीं आपकी घड़ी तो नहीं

Tue, 28 Nov 2017 09:21 AM IST
दिव्या चौहान
विज्ञापन
1 of 6
समय हर किसी के जीवन में अमूल्य होता है। जीवन में अच्छा-बुरा समय आता-जाता रहता है, जो समय एक बार बीत जाए, वह वापस लौटकर नहीं आता। कई बार ऐसा होता है कि अच्छा समय बहुत देर से आता है या आते-आते रह जाता है। अच्छा समय देर से आने का कारण आपके घर की घड़ी भी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें-  घर की इस दिशा में रखें क्रिस्टल का कछुआ, होगा धन लाभ
विज्ञापन

2 of 6
वास्तु के अनुसार घड़ी व्यक्ति का वक्त बदल सकती है। यह व्‍यक्ति के समय को अच्छा भी बना सकती है और बिगाड़ भी सकती है। घड़ी से ही वक्त का अंदाजा लगाया जाता है। घर में बंद घड़ी की वजह से हमे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 6
घड़ी को हमेशा उत्तर पूर्व की दीवार में लगाना चाहिए और कभी भी घड़ी को दक्षिण की दिशा में नही लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा, यम की दिशा होती है। यम को हिन्दू शास्त्र में मृत्यु का देवता माना जाता है। वास्तु के अनुसार  दक्षिण दिशा समय बताने वाली चीजों के लिए अशुभ मानी गई है। 

ये भी पढ़ें- जन्मदिन पर आप भी लेते हैं हेयर कट तो सावधान हो जाएं, हो सकता है नुकसान

4 of 6
बहुत से लोग घड़ी को खिड़की व दरवाजों के पास लगा देते हैं। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। घड़ी के प्रयोग में यह ध्यान देना चाहिए कि किसी भी प्रकार की घड़ी हो, उसे सोते समय सिरहाने से दूर ही रखें। रात के सन्नाटे में घड़ी की टिक-टिक की आवाज से नींद में बाधा आती है। साथ ही आजकल इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां में से इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रेडिएशन निकालता है। यह रेडिएशन मस्तिष्क और ह्रदय के आसपास  नकारात्मक ऊर्जा क्षेत्र बना देते हैं। इसके प्रभाव में सोना आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए की घर की कोई भी घड़ी अपने समय से पीछे न चल रही हो। हो सके तो, घड़ी का समय 10-5 मिनट आगे ही रखें, क्योंकि वक्त के साथ चलने में ही जीवन की उन्नति और विकास का रहस्य छिपा है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि घर की किसी भी घड़ी का शीशा टूटा हुआ न हो। यदि शीशा टूटा हुआ है, तो तुरंत उसे बदल लेना चाहिए। टूटे शीशे वाली घड़ी का परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से व्यक्ति के जीवन का बुरा समय दूर होता है और उन्नति के नए अवसर मिलते हैं। घर में घड़ी लगा रहे हैं, तो हरे और नारंगी रंग की घड़ी लगाना शुभ होता है। दुकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान में काले और गहरे नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर और दुकान में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर के हॉल में चौकोर और शयन कक्ष में गोल घड़ी लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति और प्यार बना  रहता है। 

 खुला पन्ना डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें