फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: देवी लक्ष्मी को नहीं पसंद होती घर में रखी हुई ऐसी चीजें, होता रहता है नुकसान

Sun, 25 Feb 2018 09:41 AM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किसी भी व्यक्ति के लिए घर सुकून देने वाली जगह होती है। घर में सुख-समृद्धि के आने का सीधा संबंध घर में रखी हुई वस्तुओं से भी होता है। कई बार ऐसा होता है जब हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी चीजों को घर में रखने लगते है जिसकी वजह से देवी लक्ष्मी हम पर नाराज होने लगती है। देवी लक्ष्मी के नाराज होने की वजह से हर समय धन की हानि होनी लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
घर में बंद या खराब हुई घड़ी को अच्छा नहीं माना जाता है यह नेगेटिव ऊर्जा को बढ़ाता है। इसलिए धन का नुकसान होने से बचने के लिए बंद घड़ी को तुरंत सही करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
 घर में बना मंदिर खास होता है। कभी भी घर के मंदिर में किसी देवी-देवता की मूर्ति को आमने-सामने नहीं रखनी चाहिए। इससे परेशानियां बढ़ती है और धन का नुकसान होता है।

4 of 6
घर में कभी भी टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए इससे नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है और आर्थिक नुकसान भी बढ़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
खंडित मूर्ति को भूलकर भी कभी नहीं रखना चाहिए इससे घर में दरिद्रता आती है। इस तरह की मूर्तिओं को नदी या फिर कुएं में प्रवाहित कर देना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए इससे घर में बेकार का तनाव रहता है। साथ ही पुरानी और बेकार पड़ी इलेक्ट्रानिक चीजों को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें