फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना इन चीजों को तकिए के नीचे रखकर सोएं, यकीन मानें किस्मत जाग जाएगी

Fri, 23 Feb 2018 09:31 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sleep
अक्सर आपने देखा होगा जब कभी बच्चे सोते सोते ड़र जाते हैं तो उनके तकिये के नीचे कैंची या चाकू रखा जाता है| ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि कैंची और चाकू आफके पास नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकते हैं| आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिसमें तकिये का इस्तेमाल कर आफ अपनी बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकते है। आईए जानते हैं इन उपायो के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
garlic
-अपने तकिए के नीचे लोहे की कोई चीज जैसे चाकू या कैंची रखकर सोने से बुरे विचार नहीं आते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा को आपके पास आने से रोकते हैं।

-सफेद कपड़े में सौंफ बांधकर तकिए के नीचे रखकर सोने से यह राहु दोष दूर करने में मदद करता है। ऐसा करने से आपको बुरे सपने और मानसिक परेशानियां से छुटकारा मिलता है। इस उपाय से राहु का बुरा प्रभाव कम होता है।

-सोते समय अपने तकिए के नीचे लहसून की कलिया रखकर सोने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर आपको अच्छी नींद में मदद करेगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
BOOKS
-आप अपने सिरहाने के सोना या चांदी का आभूषण रखकर सोएं। इससे मंगल दोष दूर होता है। 

-अगर आपकी जिंदगी में नकारात्मकता ने घर कर लिया और आपको बार-बार खराब विचार आते हैं ऐसे में भी आपको अपने तकिये के नीचे लहसून रखकर सोना चाहिए।

-परीक्षा से डर लग रहा हो तो ऐसे में किताबों को तकिए के नीचे पास में रखकर सोएं। ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

4 of 4
Cardamom (Elaichi)
-अगर सही से सो नहीं पा रहे हो तो इसकी वजह कुछ भी हो, तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सोएं। इससे आपको गहरी नींद आएगी।

-अगर सोते हुए रात को डरावने सपने आते हैं तो तकिए के नीचे या पास में हनुमान चालीसा रखकर सोने से रात में डर नहीं लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें