किसी भी व्यक्ति के लिए घर सुकून देने वाली जगह होती है। घर में सुख-समृद्धि के आने का सीधा संबंध घर में रखी हुई वस्तुओं से भी होता है। कई बार ऐसा होता है जब हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी चीजों को घर में रखने लगते है जिसकी वजह से देवी लक्ष्मी हम पर नाराज होने लगती है। देवी लक्ष्मी के नाराज होने की वजह से हर समय धन की हानि होनी लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।