फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: कपड़े भी बना और बिगाड़ सकते हैं आपकी किस्मत, जानिए कैसे

Thu, 04 Jan 2018 09:29 AM IST
जे. शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 4
व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से होती है। कपड़े हमारे शरीर को ढकने का काम तो करते ही हैं, ये हमारे व्यक्तित्व, व्यवसाय, चरित्र, व्यवहार, आत्मविश्वास को भी दर्शाते हैं। किसी भी व्यक्ति को उसके कपड़े पहनने के तरीके, कपड़ों के रंग, उनकी गुणवत्ता से आसानी से पहचान सकते हैं। भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव आने से आजकल फटे कपड़े जैसे जींस, टॉप आदि पहनना युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है, लेकिन ऐसे कपड़े पहनना हमारी संस्कृति में शुभ नहीं माने जाते, क्योंकि ऐसे कपड़े पहनने से शुक्र ग्रह प्रभावित होता है। 
विज्ञापन

2 of 4
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फटे कपड़े पहनने से शारीरिक क्षमता एवं ऊर्जा नष्ट होती है। ये हमारे तन-मन को शिथिल बनाकर कई प्रकार की बीमारियों को जन्म देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन की मधुरता के लिए उत्तरदायी ग्रह माना गया है। इसके अलावा भोग-विलास और जीवन की गुणवत्ता का कार्य भी शुक्र के ही हाथों में होता है। फेंगशुई में भी कटे-फटे जींस पहनने को काफी गलत माना गया है।
विज्ञापन

3 of 4

फेंगशुई के मुताबिक, फटे-पुराने कपड़े हमारे लिए बुरा संयोग लेकर आते हैं। कटे-फटे जींस और शर्ट पहनना दरिद्रता को बुलाना है, इसलिए कभी भी हमें फटे कपड़े नहीं पहनना चाहिए और न ही खरीदना चाहिए। फिर चाहे वे कितने ही आकर्षक क्यों न हो। कटे-फटे जींस पहनकर हम अपने दोस्तों के बीच भले ही अच्छे लगें, लेकिन ये हमारे अच्छे संयोग को बुरे संयोग में बदल देते हैं। इस प्रकार के कपड़े न सिर्फ कहीं बाहर जाने के लिए खराब माने जाते हैं, अपितु इन्हें घर में पहनने से घर से सकारात्मक ऊर्जा का क्षय होता है और घर नें नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। 

विज्ञापन

4 of 4

कपड़े  हमेशा बुधवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को ही नए कपड़े धारण करने चाहिए। शनिवार के दिन कोई नया कपड़ा नहीं पहनना चाहिए।  रात के समय कभी भी धुले हुए और सूखे कपड़ों को बाहर नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि इस समय खुले में नकारात्मक ऊर्जा विचरण कर रही होती है। यदि हमने खुले में कपड़े छोड़े हैं, तो नकारात्मक ऊर्जा हमारे कपड़ों के माध्यम से घर में प्रवेश कर जाती है। जब हम इन कपड़ों को पहनते हैं, तो इसका हमारे ऊपर भी असर होता है। फिर दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग के कपड़े पहनें। आपके व्यक्तित्व पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें