फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पिरामिड, मिलेगी उन्नति और सुख-समृद्धि का होगा वास

Wed, 13 Apr 2022 05:27 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर की इस दिशा में रखें पिरामिड - फोटो : iStock
Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर एक चीज व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव डालती है। घर में मौजूद इन चीजों का असर व्यक्ति के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा जरूर पड़ता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए घर की सकारात्मकता बढ़ाने और नकारात्मकता दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम एवं उपाय बताए गए हैं। हम सजावट के लिए अपने घर में कई तरह की चीजें रखते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में रखी बहुत सी सजावट की चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें अगर सही जगह या सही दिशा में न रखा जाए, तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने लगते हैं और परिवार के सदस्यों की तरक्की में बढ़ाएं आने लगती हैं। इन्हीं सजावट की चीजों में से एक है पिरामिड। घर में सजावट की तरह इस्तेमाल होने वाला पिरामिड अगर सही जगह पर रखा जाय तो ये भी वास्तु दोष को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए आज जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में पिरामिड किस दिशा में रखना चाहिए.... 
विज्ञापन

2 of 6
घर की इस दिशा में रखें पिरामिड - फोटो : istock
घर में पिरामिड रखने के फायदे 
वास्तु के अनुसार, घर में पिरामिड रखना काफी शुभ माना गया है। पिरामिड रखने से घर के सभी सदस्यों के जीवन पर अच्छा असर पड़ता है। बिजनेस, नौकरी में तरक्की के साथ करियर के नए रास्ते खुलते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
घर की इस दिशा में रखें पिरामिड - फोटो : iStock
पिरामिड में पॉजिटिव एनर्जी बहुत अधिक होती है। ऐसे में अगर कोई तनाव ग्रस्त या फिर थका हुआ व्यक्ति पिरामिड को अपने नजदीक रखता है, तो उसका दिमाग शांत हो जाता है और हर तरह की थकान दूर हो जाती है।

4 of 6
घर की इस दिशा में रखें पिरामिड - फोटो : iStock
पिरामिड रखने की सही दिशा 
वास्तु जानकारों का मानना है कि घर में पिरामिड लगाने से घर में कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं और घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं। वास्तु के अनुसार, अगर  इन्हें उत्तर दिशा में रखा जाए तो ये विशेष फलदायी रहते हैं। ऐसा करने से धन लाभ और आर्थिक संपन्नता में विकास होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
घर की इस दिशा में रखें पिरामिड - फोटो : iStock
वास्तु के अनुसार, पिरामिड को दक्षिण दिशा में रखने से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। कहा जाता है कि कानूनी कार्यवाही में फंसे हुए लोगों को दक्षिण दिशा में पिरामिड रखना चाहिए। इससे लाभ मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर की इस दिशा में रखें पिरामिड - फोटो : iStock
पिरामिड को पूर्व दिशा में भी रखना काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पिरामिड को यदि पूर्व दिशा में रखा जाय तो मान-सम्मान में वृद्धि होती है और यश की प्राप्ति होती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें