फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती का अमृत है गंगाजल, प्रयोग करने से दूर होते हैं वास्तुदोष

Tue, 06 Apr 2021 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 8
गंगाजल के प्रयोग से घर के वास्तुदोष दूर होकर घर में सुख-शांति आती है। - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रों में कहा गया है कि गंगाजी के दर्शन मात्र से मनुष्य को कष्टों से मुक्ति मिलती है और गंगाजल के स्पर्श से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। पाठ, यज्ञ, मंत्र, होम और देवार्चन आदि समस्त शुभ कर्मों से भी जीव को वह गति नहीं मिलती जो गंगाजल के सेवन से प्राप्त होती है। माँ गंगा दैहिक, दैविक तथा भौतिक तापों को शमन करने वाली, धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष चारों पुरूषार्थों को देने वाली शक्ति स्वरूपा हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां गंगा में नहाने व पूजा आदि करने से कई तरह के पाप कटते हैं। इसका वैज्ञानिक कारण यह भी माना गया है कि गंगा के पानी में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसमें नहाने से कई प्रकार के रोग खत्म हो जाते हैं। इतना ही नहीं गंगाजल के प्रयोग से घर के वास्तुदोष दूर होकर घर में सुख-शांति आती है।
विज्ञापन

2 of 8
आएगी सकारात्मक ऊर्जा
यदि घर में वास्तुदोष है और आप उससे परेशान रहते हों तो अपने घर में नियमित गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा नियमित करने से वास्तु दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है और घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर में गंगाजल का सदैव छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
नकारात्मकता होगी दूर
पारिवारिक सदस्यों में क्लेश रहता है तो प्रतिदिन सुबह सारे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। इस उपाय से घर की नकारात्मकता का नाश होता है और सकारात्मकता का माहौल बनता है।
 

4 of 8
ganga snan - फोटो : अमर उजाला
उतरेगी नजर
यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को नजर लग गयी है तो उसे आप गंगाजल के छींटे देकर नजर के दुष्प्रभाव को काफी कम कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
आराम से आएगी नींद
यदि आपको या बच्चों को रात में डर लगता हो या खराब सपने आते हों तो हमेशा सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव कर दें। ऐसा करने से डरावने सपने इंसान को परेशान नहीं करते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
आएगी समृद्धि
यदि वास्तुदोष के कारण आपके घर में परेशानियां आ रही हों तो आप गंगाजल को पीतल की बोतल में भरें और उसे अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपकी समस्या जल्द हल हो जाएगी। गंगाजल को हमेशा अपने पूजा स्थल और किचन के उत्तर-पूर्व में रखें,धीरे-धीरे आपको तरक्की और सफलता मिलने लगेगी। जिस घर में गंगा जल रखा होता है वहां सकारात्मक उर्जा का वास होता है,उस घर में सुख समृद्धि पाई जाती है।
विज्ञापन

7 of 8
पाचन तंत्र होगा दुरुस्त
गंगाजल विज्ञान के लिए भी चमत्कार है क्योंकि यह सालों तक बोतल में रहने के बाद भी खराब नहीं होता। ऐसा माना जाता है जो व्यक्ति रोज गंगा जल पीता है वह निरोगी रहता है और अधिक उम्र तक जीवन व्यतीत करता है। ग्रन्थों में बताया गया है की गंगा जल बुद्धि बढ़ाने वाला और पाचक तंत्र को मजबूत करने की शक्ति रखता है।
विज्ञापन

8 of 8
shanidev
शनिदोषों से मुक्ति
यदि सोमवार की शिव पूजा में आप शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करेंगे तो भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न होंगे। जीवन से सभी विकार नष्ट हो जाएंगे। इसी प्रकार हर शनिवार एक लोटे में साफ जल भरें और उसमें थोड़ा सा गंगाजल डाल लें ये जल पीपल को चढ़ाएं ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें