हर व्यक्ति चाहता है उसके घर परिवार में प्यार और खुशियां बनी रहें। इसके लिए लोग पूरा प्रयास भी करते हैं लेकिन एक परिवार में और किसी भी रिश्ते में प्रत्येक व्यक्ति के विचार अलग होते हैं, जिसके कारण कई बार मतभेद भी उत्पन्न होना स्वाभाविक है। इन मतभेदों का प्रभाव कभी कभी रिश्तों पर भी पड़ने लगता है। आजकल फेंगशुई गैजेट्स का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। परिवार और प्रेम संबंधों में प्यार एवं खुशियां बनाए रखने के लिए फेंगशुई तितलियां बहुत कारगर मानी गई हैं। इन्हें घर में लगाने के कई फायदे मिलते हैं। जानिए कि कैसे फेंगशुई तितलियां घर में लगाकर आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।