फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: घर के दरवाजे में नहीं होनी चाहिए ये 5 कमियां, होते हैं ये नुकसान

Mon, 04 Dec 2017 08:35 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
किसी भी घर में मुख्य दरवाजा का खास महत्व होता है क्योंकि यहीं से सारी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर में सुख समृद्धि और उन्नति के लिए दरवाजे से जुड़े वास्तु के नियमों का पालन करना जरूरी होता है। अगर इसकी अनदेखी की जाती है कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें- मनी प्लांट भी करवा सकता है आपका नुकसान, जानिए कैसे
विज्ञापन

2 of 6
वास्तु विज्ञान के अनुसार दरवाजा खोलते और बंद होते समय आवाज नहीं होनी चाहिए। ऐसा होना अशुभ फलदायी होता है इसलिए अगर दरवाजे से आवाज आ रही है तो इसकी मरम्मत तुरंत करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
मुख्य दरवाजा हमेशा अंदर की खुलना चाहिए। दरवाजा बाहर की ओर खुलना शुभ नहीं होता है इससे रोग और खर्च बढ़ता है।

पढ़ें- अगर आपके भी नहीं आए अच्छे दिन, कारण कहीं आपकी घड़ी तो नहीं

4 of 6
घर का मुख्य दरवाजा जमीन से रगड़ खाकर खुलना अच्छा वास्तु संकेत नहीं माना जाता है इससे आर्थिक मामले में संघर्ष करना पड़ता है। धन कमाने के लिए परिश्रम करना होता है।
विज्ञापन

5 of 6
घर के मुख्य द्वार पर पेड़, खंभे या अन्य किसी चीज की छाया पड़ते रहना शुभ नहीं होता है इससे निर्धनता आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दरवाजे के आस पास डस्टबीन, रद्दी और कबाड़ नहीं रखना चहिए इससे उन्नति बाधित होती है। धन हानि और नुकसान भी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें