फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार ये छोटे मगर काम के बदलाव करने से घर में टिकेगा धन, आमदनी में भी होगी बढ़ोत्तरी

Fri, 25 Dec 2020 11:44 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वास्तु धन
पैसा हर व्यक्ति के जीवन यापन के लिए बहुत मायने रखता है। यहां तक की आज के दौर में आपका मान-सम्मान भी लोग धन की स्थिति को देखते हुए करते हैं। इसलिए आज के समय में धन केवल जीवन यापन हेतु ही नहीं बल्कि समाज में एक उच्च रहन-सहन  के लिए भी आवश्यक हो गया है। ऐसे में लोग धन कमाने के लिए कोशिश करते रहते हैं ताकि वे अपने परिवार का पालन पोषण करने के साथ ही एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सकें, लेकिन आज के समय में खर्च इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि पैसे को बचा पाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। यदि आपकी स्थिति भी ऐसी ही है तो वास्तु के अनुसार अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं जिससे न केवल आपके घर में पैसा टिकने लगेगा बल्कि आमदनी में भी बढ़ेत्तरी होगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
तिजोरी
तिजोरी की दिशा
सबसे पहले यह देखे कि जिस अलमारी या फिर तिजोरी में आप धन रखते हैं, उसका मुंह किस दिशा में है। यदि आपकी तिजोरी का मुंह दक्षिण दिशा की ओर खुलता है तो आपके घर में धन नहीं टिकता है, इसलिए तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर दिशा में रखें। उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है। इस दिशा में तिजोरी का मुंह करने से घर में पैसा तो टिकता ही है साथ में धन का आगमन भी होता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पानी के निकासी की व्यवस्था
आपके घर में पानी की निकासी किस दिशा से होती है, इस बात पर भी आपकी आर्थिक स्थिति निर्भर करती है। यदि आपके घर में पानी की नकासी सही दिशा से नहीं हो रही है तो आपको धन की समस्या हो सकती है। जल की निकासी कभी भी पश्चिम और दक्षिण दिशा की ओर नहीं होनी चाहिए। पानी की निकासी के लिए हमेशा पूर्व और उत्तिर दिशा सही रहती है। इससे आपके घर में धन की बरकत बनी रहती है।


 

4 of 6
bedroom - फोटो : bedroom
शयन कक्ष के कोनों में न रखे धातु की चीजें
हमारे शयन कक्ष में हम सजावट के लिए बहुत सी चीजें रखते हैं या फिर तस्वीर आदि लगाने के लिए कील भी लगा देते हैं। लेकिन ध्यान रखे की शयन कक्ष की दीवारो या कोनों नें मेटल की चीजें नहीं होनी चाहिए। इसी तरह से यदि शयन कक्ष की दीवारों में दरार है तो उसको भी तुरंत मरम्मत करवा लेना चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
घर से बाहर करें कबाड़
आपके घर में कोई भी स्थान हो वहां पर कबाड़ और टूटा-फूटा सामान नहीं रखना चाहिए। यदि आपके घर में टूटा हुआ सामान या कबाड़ भरा हुआ है तो उससे भी आपकी आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर पड़ता है। आपके बिन-वजह के खर्ज बढ़ जाते हैं। इसलिए इन सभी चीजों को तुरंत बाहर कर देना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नल से न टपके पानी
 यदि आपके घर में बहुत ज्यादा पानी फेंका जाता है, या फिर नल सही से बंद नहीं किया जाता है और हर समय नल से पानी टपकता रहता है, तो आपके घर में बिलकुल पैसा नहीं टिकता है। इसलिए हमेशा पानी के नल को कसकर बंद करना चाहिए। यदि नल टूटा हुआ है तो तुरंत सही करवाना चाहिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें