फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips For Shoes and Slippers: इन कारणों से घर में उल्टे जूते-चप्पल रखने से टोकते हैं बड़े-बुजुर्ग

Tue, 07 Jun 2022 04:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Vastu Tips For Shoes and Slippers:
Vastu Tips For Shoes and Slippers: अक्सर आपने देखा और सुना होगा कि घर में कुछ ऐसे काम होते हैं जिनके होने से बड़े बुजुर्ग टोकने लगते हैं। जैसे घर में कभी जूते या चप्पल उल्टे हो जाएं तो घर के बड़े तुरंत ही टोककर उसे सीधा करने को कहते हैं। वैसे भी उल्टी चप्पल देखकर थोड़ी उलझन होती है लेकिन इसलिए लोग तुरंत उसे सीधा कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि चप्पल या जूता उल्टा क्यों नहीं होना चाहिए । ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, घर के अंदर या बाहर चप्पल- जूतों का उल्टा रखे रहना कई गंभीर और नकारात्मक प्रभाव दे सकता है। लोक मान्यताओं के अनुसार यदि घर में चप्पल जूते उलटे हो जाएं तो घर में रोग का प्रवेश होता हो। आइए जानते हैं कि चप्पल जूते उल्टे रखे जाने को लेकर आखिर कौन कौन सी वजहें हैं और इसके क्या क्या नकारात्मक प्रभाव हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
माता लक्ष्मी होती हैं नाराज  - फोटो : istock
माता लक्ष्मी होती हैं नाराज 
मान्यता है कि यदि घर में कोई चप्पल या जूते उलटे हो जाते हैं तो  मां लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं. इसलिए बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि उल्टी चप्पल को तुरंत सीधा कर देना चाहिए, इसके पीछे कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 6
बढ़ती है बीमारी - फोटो : अमर उजाला।
बढ़ती है बीमारी
एक अन्य लोक मान्यता के अनुसार यदि घर में चप्पल जूते उल्टे रखने से घर में बीमारी, दुख आदि का प्रवेश होने लगता है। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि चप्पल और जूतों को कभी भी उल्टा ना रखें इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। 

4 of 6
गृह क्लेश भी संभव  - फोटो : istock
गृह क्लेश भी संभव 
घर में उल्टा जूता या चप्पल रखो तो घर में निगेटिव एनर्जी आती है। इससे घरवालों की सोच पर भी बुरा असर पड़ता है, घर की पॉजिटिविटी खत्म हो जाती है और घर के वातावरण में अशांति फैल जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर चप्पल उल्टी रखो तो घर में कलह होती है और लड़ाई-झगड़े होते हैं. हालांकि इसके पीछे कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
मानसिक तनाव बढ़ता है।  - फोटो : istock
मानसिक तनाव 
यदि आप घर के मुख्य दरवाजे पर उलटी चप्पल रखते हैं तो इससे  घर के सदस्यों की सोच पर बुरा असर पड़ता है।  वास्तु के मुताबिक जूते-चप्पल उल्टे होने से घर की सकारात्मकता दूर चली जाती है। इससे परिवार की सुख-शांति में बाढ़ आती है और मानसिक तनाव बढ़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनि का प्रकोप  - फोटो : istock
शनि का प्रकोप 
धार्मिक मान्यताओं के साथ एक कारण ये भी है कि चीजें सही जगह पर सही तरीके से रखी ही अच्छी लगती हैं।  घर में उल्टे जूता चप्पल रखने से शनि का प्रकोप रहता है, क्योंकि शनिदेव को पैरों का कारक माना गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें