फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lal Kitab Ke Upay: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो जरूर आजमाएं लाल किताब के ये उपाय

Tue, 07 Jun 2022 01:07 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो जरूर आजमाएं लाल किताब के ये उपाय - फोटो : pinterst
Lal Kitab Upay For Government Job: हर कोई चाहता है कि उसके पास सरकारी नौकरी हो। इसके लिए लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद भी कुछ लोग को सफलता नहीं मिल पाती। यदि आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और आपको बार-बार प्रयास करने पर सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में आपको ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में बताए गए कुछ विशेष उपायों को करना चाहिए। मान्यता है कि ज्योतिष और लाल किताब में ऐसे कई चमत्कारी उपाय बताए हैं, जिन्हें आजमाने से जीवन की समस्याएं खत्म हो जाती हैं और सफलता में आ रही रुकावटें भी समाप्त हो जाती हैं। तो चलिए आज जानते हैं अपनी मनचाही नौकरी पाने के लिए लाल किताब के कौन से उपाय किए जा सकते हैं...

सरकारी नौकरी पाने के लिए उपाय 
लाल किताब के अनुसार, सरकारी नौकरी पाने और करियर में तरक्की के लिए हर सोमवार को भोलेनाथ की किसी मंदिर जाकर कच्चा दूध और साबुत अक्षत अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा भोलेनाथ के प्रिय नंदी के कान में अपनी बात कहने से भोलेनाथ अपने भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो जरूर आजमाएं लाल किताब के ये उपाय - फोटो : istock
घर में भगवान गणेश की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें उनकी सूंड़ दाहिनी तरफ मुड़ी हुई हो। साथ ही प्रत्येक चतुर्थी को भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा अर्चना करें। गणेश जी को लौंग, सुपारी अर्पित करें। इंटरव्यू के लिए जाते समय अपने साथ लौंग और सुपारी लेकर जाएं। लाल किताब के अनुसार, गणेश जी के इस उपाय से आपकी सभी कार्य सिद्ध होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो जरूर आजमाएं लाल किताब के ये उपाय - फोटो : iStock
लाल किताब के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करने से नौकरी की राह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इसके लिए हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। 

4 of 6
पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो जरूर आजमाएं लाल किताब के ये उपाय - फोटो : iStock
लाल किताब के अनुसार, घर पर संकट मोचन हनुमना की आकाश में उड़ते हुए तस्वीर लगाएं। इस तस्वीर पर प्रतिदिन हनुमानजी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा 11 हफ्ते तक करने से समस्या का समाधान होगा और नौकरी के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो जरूर आजमाएं लाल किताब के ये उपाय - फोटो : iStock
यदि आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो इंटरव्यू वाले दिन सूर्योदय से पहले उठकर पानी ने थोड़ी सी हल्दी डालकर स्नान करें। इसके बाद भगवान के आगे 11 अगरबत्तियां जलाकर पूजा करें और मन में सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो जरूर आजमाएं लाल किताब के ये उपाय - फोटो : iStock
यदि काफी समय से वेतन नहीं बढ़ रहा या प्रमोशन नहीं मिल रहा तो हरे रंग के कपड़े में एक इलायची बांधकर रात को सोते समय सिरहाने पर रख दें और सुबह इस इलायची को किसी बाहरी व्यक्ति को दे दें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें