फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips For Money Plant: भूलकर भी किसी को उपहार में न दें मनी प्लांट, दूर हो सकती है सुख, समृद्धि और शांति

Wed, 15 Jun 2022 01:00 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भूलकर भी किसी को उपहार में न दें मनी प्लांट - फोटो : iStock
Vastu Tips For Money Plant: वास्तु शास्त्र में सिर्फ दिशाओं ही नहीं बल्कि पेड़-पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसलिए लोग अपने घर में कई तरह के पौधे लगाते हैं। हरे-भरे पौधे देखने में तो अच्छे लगते ही हैं साथ में ये घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं। वास्तु में कई ऐसे पौधों के बारे में जिक्र किया गया है, जिनको घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट का पौधा। इस पौधे को घर में लगाने से कभी पैसों की कमी नहीं होती। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है साथ ही खुशहाली आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में लगे मनी प्लांट को भूलकर किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए, वरना आपको धन हानि हो सकती है। आइए जानते हैं कि घर का मनी प्लांट किसी को गिफ्ट में क्यों नहीं देना चाहिए... 
विज्ञापन

2 of 6
भूलकर भी किसी को उपहार में न दें मनी प्लांट - फोटो : iStock
किसी को गिफ्ट में मनी प्लांट क्यों नहीं देना चाहिए 
आजकल पौधों को गिफ्ट में देने का चलन है। ज्यादातर लोग एक-दूसरे को इनडोर या आउटडोर प्लांट गिफ्ट करने लगे हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगे मनी प्लांट को कभी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि घर में लगा मनी प्लांट शुक्र ग्रह का कारक होता है और इसे घर में लगाने से शुक्र ग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
भूलकर भी किसी को उपहार में न दें मनी प्लांट - फोटो : iStock
वहीं जब आप इस पौधे को किसी और को उपहार में देते हैं तो पौधे के साथ आपके घर की सुख समृद्धि भी दूसरे के घर चली जाती है। सिर्फ यही नहीं, वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के अलावा उसकी पत्तियां भी किसी को भी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से धन के साथ पुण्य की हानि भी होती है।

4 of 6
भूलकर भी किसी को उपहार में न दें मनी प्लांट - फोटो : iStock
मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान 
मनी प्लांट को कभी भी जमीन पर नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि जमीन पर लगा हुआ मनी प्लांट घर में नकारात्मकता का कारण बनता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की लताएं गलती से भी जमीन को न छुएं। ऐसा इसलिए क्योंकि मनी प्लांट के पौधे का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है, इसलिए इसे जमीन पर लगाना माता लक्ष्मी का अपमान करना है। 
विज्ञापन

5 of 6
भूलकर भी किसी को उपहार में न दें मनी प्लांट - फोटो : iStock
इसके साथ ही ध्यान रखने वाली बात है कि इस पौधे को कभी भी घर के बाहर या गार्डन में नहीं लगाना चाहिए। हमेशा इसे घर के अंदर किसी गमले या पानी में लगाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूलकर भी किसी को उपहार में न दें मनी प्लांट
मान्यता है कि सूखा हुआ मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। साथ ही ये आपकी आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। इससे बचने के लिए मनी प्लांट को नियमित रूप से पानी देते रहें और जब भी आपको इसकी पत्तियां सूखी नजर आएं तो आप उन सूखी पत्तियों को हटा दें या फिर इस पौधे को ही घर से हटा दें। सूखा हुआ मनी प्लांट से धन हानि होती है। 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें