फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को करें इन पांच चीजों का सेवन

Thu, 21 Jan 2021 02:48 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shani dev
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह को न्याय प्रिय ग्रह माना गया है। शनि देव कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। शनि देव ऐसा माना व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनिदेव के बारे में कहा जाता है कि इनकी कृपा से व्यक्ति पल भर में रंक से राजा बन सकता है तो वहीं इनकी नाराजगी के कारण व्यक्ति को राजा से रंक बनने में भी पल भर का समय लगता है। लोग शनि की साढ़ेसाती या ढेय्या का नाम सुनकर ही घबराने लगते हैं, इसलिए लोग चाहते हैं कि शनिदेव की कृपा उनके ऊपर बनी रहे। पांच ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन यदि शनिवार के दिन किया जाए तो व्यक्ति को शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे पांच खाद्य पदार्थ
विज्ञापन

2 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
उड़द दाल की खिचड़ी 
शनिवार के दिन शनिदेव को उड़द अर्पित को किए ही जाते हैं यदि इस दिन उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन किया जाए तो माना जाता है कि इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को शनि देव के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
til
काले तिल का सेवन 
शनि देव के पूजन में काले तिलों का प्रयोग किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन काले तिल का सेवन करना व्यक्ति के लिए लाभप्रद रहता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन काले तिल का सेवन करने से शनि देव के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सरसों का तेल 
शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं साथ ही छाया दान और सरसों के तेल से शनि देव का अभिषेक भी किया जाता है। शनिवार के दिन सरसों के तेल से बनी चीजों का सेवन करना लाभदायक रहता है, लेकिन इस दिन सरसों का तेल खरीदना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : delfoo.com
गुलाब जामुन 
यदि कोई व्यक्ति शनि ग्रह के दोष से पीड़ित है तो उसे शनिवार के दिन शनि देव को गुलाब जामुन की मिठाई अर्पित करनी चाहिए, साथ ही इसका सेवन भी जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को शनि दोष के नकारात्मक प्रभावो से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
काला चना
शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काले चने का दान करना तो शुभ माना ही जाता है। यदि इस दिन काले चने का सेवन भी किया जाए तो यह व्यक्ति के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। माना जाता है कि इससे शनि दोष से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है, जिससे आपके अटके कार्य भी पूरे होने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें