फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहों के दोष के पाना चाहते हैं मुक्ति तो पानी में ये चीज डालकर करें स्नान, सभी ग्रह देने लगेंगे शुभ फल

Mon, 03 May 2021 10:09 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रह दोष से मुक्ति के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

ज्योतिष में चंद्रमा, सूर्य, मंगल, बुध, गुरू, शुक्र, शनि और राहु-केतु नवग्रह बताए गए हैं। इस सभी ग्रहों के अलग-अलग फल प्राप्त होते हैं। ग्रहों की शुभ अशुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। यदि कोई ग्रह नीच भाव में होता है या फिर किसी अन्य ग्रह के साथ मिलकर कोई अशुभ योग बनाता है तो व्यक्ति के जीवन में समस्याएं बढ़ने लगती हैं, इसलिए ग्रहों का अनुकूल होना बहुत ही आवश्यक होता है। लोग ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं जो बहुत ही कठिन होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे उपाय भी हैं जो बहुत ही आसान हैं। इन उपायों को करके आप ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पा सकते हैं। यदि स्नान करने के पानी में कुछ चीजों को मिलाकर स्नान किया जाए तो ग्रहों के शुभ फल प्राप्त किए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस ग्रह को शांत करने के लिए पानी में क्या मिलाकर स्नान करना चाहिए।

विज्ञापन

  • यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो पानी में सफेद चंदन या सफेद पुष्प डालकर स्नान करना चाहिए। 
 
  • यदि आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति अनुकूल नहीं है जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो प्रतिदिन नहाने के पानी में इलायची, लाल चंदन, लाल पुष्प या फिर केसर मिलाकर स्नान करें।
 
  • मंगल की स्थिति को शुभ करने के लिए पानी में लाल चंदन, हींग और गुलाब के फूल डालकर स्नान करना चाहिए। 
 
  • कुंडली में बुध ग्रह यदि अशुभ स्थिति में हो तो पानी में थोड़ा सा शहद, जायफल आदि मिलाकर स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन

  • यदि किसी की कुंडली में गुरू अशुभ फल दे रहे हो तो पानी में हल्दी, चमेली के फूल और शहद डालकर स्नान करना चाहिए।
 
  • शुक्र ग्रह की स्थिति को शुभ बनाने के लिए पानी में जायफल, इलायची, चंदन और दूध मिलाकर स्नान करना चाहिए।
 
  • यदि किसी की कुंडली में शनि ग्रह अशुभ फल दे रहा हो तो उसे पानी में काले तिल, सौंफ या फिर खसखस (पोस्ता) मिलाकर स्नान करना चाहिए। 
 
  • राहु और केतु के अशुभ प्रभावों से मुक्ति प्राप्त करने पानी में दूर्वा, लाल चंदन और लोबान मिलाकर स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें