फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर इन अक्षरों से शुरू होता है नाम तो चमकेगा अापका भाग्य और लाएगा बड़ी सौगात

Sat, 14 Apr 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
राशि
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सतीश जोशी आज ऐसे अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके आपका नाम शुरू होता है तो आप बेहद भाग्यशाली हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
moon
बताया कि चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग नाम अक्षर बताए गए हैं। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्र जिस राशि में रहता है, वही उस व्यक्ति की नाम राशि होती है। इसे चंद्र राशि भी कहा जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
राशिचक्र
नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति की राशि मालूम हो सकती है, उससे भविष्य और स्वभाव की जानकारी मिल जाती है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जो अन्य राशियों से ज्यादा ताकतवर और भाग्यशाली होती हैं। 

 

4 of 7
मेष राशि - फोटो : aries sign
मेष राशि ( नाम अक्षर- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
इस राशि का स्वामी मंगल है। मंगल ग्रहों का सेनापति है। इस कारण मेष राशि के लोग में नेतृत्व करने में क्षमता अद्भुत होती है। इस क्षमता के कारण ये लोग दूसरी राशियों से ज्यादा ताकतवर रहते हैं। मंगल इन्हें मदद करता है। ये लोग मेहनत के साथ ही नेतृत्व क्षमता के कारण सफल होते हैं और भाग्यशाली कहलाते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि (नाम अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मेष राशि की तरह ही वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ही है। मंगल के कारण ये राशि साहसी होती है। इस राशि के लोग किसी भी काम में जोखिम लेने से नहीं डरते। अपना काम ईमानदारी से करते हैं। अपनी मेहनत से अन्य राशियों से ज्यादा शक्तिशाली बन जाते हैं। ये लोग अच्छे योजनाकार होते हैं। अपनी योजनाओं से सफल होते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
मकर राशि
मकर राशि (नाम अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
ग्रहों में शनि का सबसे अलग स्थान है। ये ग्रहों का न्यायाधीश है। मकर राशि का स्वामी शनि ही है। इस वजह से मकर राशि के लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। शनि इन्हें अच्छी नेतृत्व क्षमता देता है। कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर काम में उपलब्धियां हासिल करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
zodiac sign - फोटो : getty images
कुंभ राशि (नाम अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
ये राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है। इसका स्वामी भी शनि ही है। शनि को कर्मफल दाता कहा जाता है यानी यही ग्रह हमारे कर्मों का फल प्रदान करता है। अगर कुंभ राशि के लोग ईमानदारी से काम करते हैं तो शनि भरपूर साथ देता है और अपने कार्य क्षेत्र में उच्च शिखर तक पहुंचाता है। कुंभ राशि वाले सोचते ज्यादा हैं और सही योजना बनाते हैं। ये बुद्धिमान होते हैं और हालातों को बहुत जल्दी समझ लेते हैं। इस कारण अन्य राशियों ज्यादा ताकतवर बनकर उभरते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें