फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि चैन की नींद सोना चाहते हैं, तो जरूर करें वास्तु के महाउपाय

Sat, 15 Jun 2019 11:23 AM IST
कशिश मिश्रा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुकून भरी नींद के लिए वास्तु उपाय
दिनभर के थकान के बाद जब आप बिस्तर पर सोते हैं, तो आप अच्छी नींद लेना चाहते हैं, लेकिन आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी को रात को नींद अच्छी आएं बहुत कम ही ऐसा देखने को मिलता है। लोगों के लिए अच्छी नींद लेना बहुत मुश्किल हो गया है। लोग जब बिस्तर पर सोने जाते हैं तो वह तमाम तरह की बातें सोचने लगते हैं। जिससे उन्हें अच्छी नींद लेने में दिक्कत आती है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों को बताया गया है जिसे अपने तकिए के नीचे रखकर सोने से आपको अच्छी नींद आती है। आइए जानते हैं उन खास चीजों के बारे में जिसे अपने तकिए के पास रखने से नींद अच्छी आएगी।
विज्ञापन

2 of 6
सुकून भरी नींद के लिए वास्तु उपाय - फोटो : self
यदि आपको किसी चिंता या भय के कारण नींद नहीं आ रही है, या फिर आपको खराब सपने आते हैं, जिनके कारण आप अचानक से उठकर बैठ जाते हैं तो प्रतिदिन आप सोने से पहले हनुमान चलीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करें। इससे आपका भय दूर हो जाएगा और आपको एक अच्छी सी नींद आएगी। यदि सुंदरकांड करना संभव न हो तो आप अपने सिर के पास सुंदर कांड या हनुमान चलीसा रखकर सोएं।
विज्ञापन

3 of 6
सुकून भरी नींद के लिए वास्तु उपाय
अगर आप तकिए के नीचे लोहे की कोई वस्तु रखकर सोते हैं, तो आपको अच्छी नींद आएगी। ऐसा माना जाता है कि लोहा रखने से आस-पास किसी तरह की नाकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। हमारे घरों में भी छोटे बच्चों के आस-पास लोहे की कोई वस्तु रखते हैं। जिससे बच्चों को डर न लगे।

4 of 6
सुकून भरी नींद के लिए वास्तु उपाय - फोटो : getty images
यदि किसी बड़ी परेशानी से जूझ रहें हैं तो रात को सोते समय तकिए के नीचे मूली रखकर सोएं। सुबह मूली को शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस उपाय से राहु का दोष दूर होता है।
विज्ञापन

5 of 6
सुकून भरी नींद के लिए वास्तु उपाय
तकिए के नीचे भगवान को चढ़ाया फूल रखकर सोते हैं, तो मन को बहुत शांति मिलती है। नींद भी अच्छी आती है। दुर्गा सप्तसती का पाठ करना भी बहुत लाभदायक होता है। इससे घर के अंदर सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुकून भरी नींद के लिए वास्तु उपाय
रात को सोते समय मां-बाप को याद करके सोएं या फिर अपने कुल देवता को प्रणाम करके सोएं, इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें