Soft Hearted People Zodiac Sign: जन्म कुंडली में 12 राशियां, नौ ग्रहों की चाल, और 27 नक्षत्रों की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, 12 राशियों का अपना-अपना स्वभाव होता है। जिस भी ग्रह की जो राशि होती है, उस राशि पर संबंधित ग्रह का असर भी दिखाई देता है। इसी प्रकार जिस व्यक्ति की जो राशि होती है उस व्यक्ति का स्वभाव भी उस राशि के स्वभाव के अनुसार ही होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कुछ विशेष राशियों के जातक कोमल हृदय के माने जाते हैं। इनका स्वभाव दूसरे लोगों के प्रति बहुत ही अच्छा और उदार होता है। ये लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अपने सौम्य हृदय होने के कारण ये लोग दूसरों का दुख देखकर विचलित होते है। इनके व्यवहार से हर कोई इन्हें पसंद करता है। आइए जानते हैं कौनसी राशि के जातक होते हैं दयावान...