फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 4 राशि वाले होते हैं बेखौफ, निडर होकर करते हैं हर परिस्थिति का सामना

Mon, 19 Oct 2020 07:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राशि - फोटो : self
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कुछ राशि के जातक जन्म से ही निडर स्वभाव के होते हैं। इन्हें दुनिया में किसी का डर नहीं होता है। कैसी भी परिस्थिति क्यों न हो, ये उस परिस्थिति का सामना पूरे साहस के साथ करते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के जातक होते हैं निडर- 
विज्ञापन

2 of 5
rashi
मेष
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, मेष राशि के जातक निडर होते हैं। इनमें पराक्रम और साहस कूट-कूट कर भरा होता है। दरअसल यह मंगल देव की राशि है जो स्वयं क्रोध, युद्ध, साहस के कारक हैं। मंगल राशि में सूर्य देव भी उच्च के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोग दुनिया में किसी से नहीं डरते हैं और अपनी ताकत के बल पर कार्यों में सफलता हासिल करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
rashi
वृष
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, वृष राशि के जातक निडर होते हैं। जब इनके सामने कोई मुसीबत आती है, तो ये उस मुसीबत का जी जान से सामना करते हैं। बड़ी से बड़ी मुश्किल हो ये उससे कतई भी नहीं घबराते हैं और बड़ी समझदारी के साथ उसका हल निकालने में कामयाब होते हैं।

4 of 5
rashi
सिंह
सिंह राशि वालों के अंदर निडरता का गुण जन्मजात होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वालों का मंगल बहुत उच्च होता है। मंगल का स्थान मजबूत होने के कारण ये लोग बाहुबली होते हैं और इनका दिमाग भी काफी तेज होता है। माना जाता है कि इन्हें मात देना आसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi
धनु
इस राशि वालों को हार पसंद नहीं होती है। यह लोग जितना कठोर दिखते हैं, उतने ही अंदर से दयालु होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में ये बड़ी समझदारी के साथ हल निकालने का प्रयास करते हैं। इनका ज्ञान इन्हें निडर बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें