फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के आखिरी बुधवार को जरूर करें ये सात में से कोई एक उपाय

Wed, 29 Jul 2020 06:16 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सावन में हर तरफ हरियाली होती है(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की आराधना करने से बुध ग्रह मजबूत होता है। यह बुधवार इस सावन माह का आखिरी बुधवार होगा। जहां सावन में चारों तरफ हरियाली होती हैं। वहीं बुधवार को हरे रंग के वस्त्र धारण करने से बुध ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। यहां हम आपको ऐसे सात उपाय बताने जा रहे हैं जिनको बुधवार के दिन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

1. मां-बहन और बेटी का करें सम्मान
बुधवार के दिन मां-बहन और बेटी समान स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आप बड़े-बड़े कार्य को अपने बौद्धिक कौशल से आसानी से कर गुजरेंगे। आज के दिन मां और बहन समान महिला को हरे वस्त्र या चूड़िया दान करना चाहिए।

2. किन्नरों से लें आशीर्वाद
बुधवार के दिन किन्नरों से आशीर्वाद लेना शुभ होता है। इससे आपके कार्य सिद्ध होंगे। आपकी कोशिश ये रहनी चाहिए कि आज के दिन किन्नरों को कुछ दान जरूर दें। यह उपाय आपके लिए बहुत लाभकारी होगा।

3. उधार लेन-देन न करें
बुधवार के दिन आर्थिक मामलों में उधार लेन-देन करना शुभ नहीं होता है। इससे आर्थिक मामलों में कामयाबी नहीं मिलती हैं। आज के दिन उधार में दिया गया पैसा अथवा लिया गया धन लाभकारी नहीं होता है। आज के दिन लिया गया कर्ज आर्थिक हानि की ओर ले जाता है। इसलिए ध्यान से आज के दिन कर्ज न लें।

4. कड़वे वचन न बोलें
बुध ग्रह वाणी और संवाद का कारक होता है। बुधवार के दिन कड़वे वचन का प्रयोग करना बुध ग्रह को कमजोर बनाता है। इसलिए आज के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। घर में धन-समृद्धि आएगी।

5. हरे रंग के वस्त्रों का करें प्रयोग 
पति की लंबी और दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं को बुधवार के दिन हरे वस्त्रों का प्रयोग करना चाहिए। बल्कि इस दिन काले रंग का प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 

6. पश्चिम दिशा की ओर यात्रा न करें
बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर दिशाशूल होता है। इस दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आज के दिन पश्चिम की ओर यात्रा नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

7. निवेश से बचें
बुधवार के दिन आर्थिक निवेश करना हानि का सौदा हो सकता है। आर्थिक हानि से बचने के लिए बुधवार के दिन भूलकर भी निवेश न करें। निवेश करने के लिए सबसे उत्तम दिन शुक्रवार का होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें