फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot weekly guidance : टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

Wed, 29 May 2019 10:45 AM IST
Madhukar Mishra डॉ. शिवानी खेतान, टैरो कार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
Tarot weekly horoscope 2019 - फोटो : Ishan Jain
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता आने वाले समय की जानकारी देता है, उसी प्रकार टैरो कार्ड भी व्यक्ति विशेष के लिए भविष्य से जुड़े अनेक पहलुओं के बारे में संकेत करता है।

Tarot guidance of the week

Qween of swords - इस सप्ताह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का संकेत देता है। चुनौतियों से घबराएं नहीं, डटकर सामना करें। कार्य को अधूरा न छोड़ें।

इस सप्ताह आपकी राशि के लिए टैरो कार्ड क्या दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
मेष - Wheel of fortune
Aries (March 21 - April 19)

सावधानी से अपने कार्य को करते जाएं। सफलता निश्चित मिलेगी। संगीत में दिलचस्पी होने में फायदा मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सहकर्मी ईष्र्या के कारण आपके कार्य में अड़ंगा लगा सकते हैं। सावधान रहें। 
शुभ अंक — 2
शुभ रंग — पीला
विचार करें — अपनी तुलना सिर्फ अपने आप से करें। 
सतर्क रहें — उसूलों से न डिगें। 
विज्ञापन

3 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
वृषभ - Kings of cups
Taurus (April 20 - May 20)

अपना नजरिया बदलें। आपका जीवन खुद ब खुद बदल जाएगा। इस सप्ताह आपका प्रभाव और सकारात्मक शक्तियां शिखर पर होंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। आप जीत के मार्ग पर हैं। 
शुभ अंक — 3
शुभ रंग — हरा
विचार करें — जो भी कार्य करें, उसमें ईमानदारी बरतें। 
सतर्क रहें — समय का आदर करें। 

4 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
मिथुन - Ace of cups
Gemini ( May 21 - June 20)

यह सप्ताह पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। नई योजनाएं बनाएंगे। यात्रा का योग है। अत्याधिक कार्यों में मन लगेगा। आप दूसरों के विचारों का आदर करेंगे और आपको समाज में सम्मान भी प्राप्त होगा। 
शुभ अंक — 8
शुभ रंग — आसमानी, नीला
विचार करें — अपने  पीने के पानी पर ध्यान दें। 
सतर्क रहें — क्रोध करने से बचें। 
विज्ञापन

5 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
कर्क - Six of swords
Cancer (June 21 - July 22)

यह सप्ताह पुरानी बातों और पुरानी सोच को छोड़ नई शुरुआत करने का संकेत देता है। जीवनसाथी की तरफ ध्यान दें। लक्ष्य की ओर गंभीरता लाएं। मेहनत से ही फल प्राप्त होगा। 
शुभ अंक — 4
शुभ रंग — सफेद
विचार करें — आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। अनावश्यक कार्यों में समय न गवाएं। 
सतर्क रहें — आपकी पत्नी को इस समय आपके उपहार से ज्यादा आपके समय की जरूरत है। 
विज्ञापन

6 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
सिंह - King of pentacles
Leo (July 23 - Aug 22)

यह समय आपके मन में उथल-पुथल को दर्शा रहा है। अपने आपको कमजोर न समझें। आपके अंदर लीडरशिप है। उसे पहचानिए। अपनी क्षमता पर विश्वास करें। घबराने की बजाय कार्यों को सोच-समझकर करें। 
शुभ अंक — 8
शुभ रंग — पीला
विचार करें — कार्यरत रहें, संतुष्टि मिलेगी। 
सतर्क रहें — क्या करना है और क्या नहीं। यह आपका निर्णय है। 
विज्ञापन

7 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
कन्या - The star
Virgo (Aug 23 Sept.22)

यह सप्ताह कुछ नया करने के लिए योग बनाएगा। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। बड़े दिमाग से काम करें और विवादों से बचें। अगर प्रेम संबंध में हैं तो हो सकता है कि आप दोनों को एक साथ ज्यादा समय न व्यतीत कर पाने के कारण नए दोस्त तलाश लें।
शुभ अंक — 1
शुभ रंग — नीला
विचार करें — खुद पर विश्वास रखें। 
सतर्क रहें — प्रलोभन से बचें।

8 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
तुला - The hanged man 
Libra (Sept. 23 - Oct 22) 

इस सप्ताह फेल होने का डर आपको घेर सकता है। उसे खुद पर हावी न होने दें। प्रतिदिन एक घंटे योग, सैर या व्यायाम के लिए निकालें। कोई भी काम करने के लिए पहल कीजिए और उसकी पूरी जिम्मेदारी भी लें। 
शुभ अंक — 5
शुभ रंग — केसरी
विचार करें — सक्रिय रहें।
सतर्क रहें —  दिमाग में पूर्णता का खाका बनाकर लक्ष्य की शुरुआत करें। 

9 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
वृश्चिक - The Justice
Scorpio (Oct 23 - Nov 21)

इस सप्ताह धैर्य रखें। आपका समय आने वाला है। जल्द ही मंजिल स्पष्ट नजर आने लगेगी। डर से दूर रहें। थोड़ा समय ध्यान करें। विजय भाव से ही कोई कार्य करें। कोई भी बड़ा निर्णय समझदारी से लें। 
शुभ अंक — 6
शुभ रंग — बैंगनी
विचार करें — अपनी तुलना दूसरों से न करें। 
सतर्क रहें — गुस्से से दूर रहें। पानी का सेवन करें। 

10 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
धनु - The Moon
Sagittarius (Nov 22 - Dec 21)

इस सप्ताह समस्याओं को किनारे करके अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। अपनी प्राथमिकताओं की एक सूची बनाएं। अपने बच्चों के साथ समय बिताएं। जो कार्य नहीं कर सकते हैं, उनके लिए हां बिल्कुल न करें। 
शुभ अंक — 9
शुभ रंग — गुलाबी
विचार करें — एक माफी आपके लिए खुशी के सैकड़ों पल ला सकती है। 
सतर्क रहें — अपने वादे पर कायम रहें। 

11 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
मकर - Temperance
Capricorn (Dec 22 - Jan 19)
यह सप्ताह भावनाओं में बहने की बजाय वास्तविक दुनिया से जुड़ने का है। आज आप कितनी भी परेशानी में क्यों न हों, आने वाला समय में आपको जीवन में आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। 
शुभ अंक — 7
शुभ रंग — मस्टर्ड
विचार करें — अपना नजरियां बदलें।
सतर्क रहें — धीमे और लगातार कोशिश करने वाला दौड़ में जीतता है। 
 

12 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
कुंभ - The Sun
Aquarius (Jan 20 - Feb 18)
यह सप्ताह अपने समय का प्रबंधन बिल्कुल वैसे ही करो, जैसे अपने पैसे का करते हो। इससे आप वह सभी चीजें हासिल कर पाओगे, जिसकी आपको तलाश या चाह है। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। 
शुभ अंक — 1
शुभ रंग — लाल
विचार करें — लोगों के साथ मिलकर काम करें। 
सतर्क रहें — क्षमा करें और अपने अतीत को भूल जाएं। 
विज्ञापन

13 of 13
Tarot weekly horoscope 2019
मीन - The magician
Pisces (Feb 19 - March 20)
 
पहले सोचें फिर खुद से सवाल करें और आखिरी में विवेक से निर्णय लें। जो भी कार्य करें धैर्यपूर्वक करें। मेहनत पर ध्यान दें। कोई छोटा रास्ता न अपनाएं। नुकसान की आशंका है। दूसरों के कहने पर अपना धन कहीं निवेश न करें। 
शुभ अंक — 5
शुभ रंग — सफेद
विचार करें — लोग क्या कहेंगे, इसकी चिंता छोड़ दें। 
सतर्क रहें — असफलता एक घटना है। जिसे भुलाकर आगे बढ़ें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें