फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो राशिफल 5 जुलाई: टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और लकी नंबर

Wed, 04 Jul 2018 03:29 PM IST
डॉ. जस्मी दोशी, टैरोकार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
जिस तरह ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष
आज आप पर दिव्य शक्ति का आशीर्वाद बरसता रहेगा। नई साझेदारी शुरू करने के लिए आज अच्छा दिन है। आप नई संपत्ति खरीद सकते हैं या पुरानी का नवनिर्माण आरंभ कर सकते हैं। विश्वास आपकी ताकत है। अपने मन से भ्रम को दूर करें।
लकी टैरो कार्डः स्ट्रेंथ
लकी नंबरः 8
विज्ञापन

3 of 13
वृष
वृषभ
आज का दिन आपके लिए शुभता लेकर आया है। अपनी सफलताओं का जश्न मनाएं। कानूनी मसले जल्द सुलझने के आसार हैं। पीठ पीछे घात करने वालों से सावधान रहें। अचानक यात्रा के संयोग हैं।
लकी टैरो कार्ड : जस्टिस
लकी नंबरः 11

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन
आज का दिन विशेष रूप से महिलाओं के लिए उत्कृष्ट है। आज जीवन पूरी तरह आनंद से लहलहाता रहेगा। व्यापार में विविधीकरण संभव है। 
लकी टैरो कार्डः एंप्रेस
लकी नंबरः 3
विज्ञापन

5 of 13
कर्क
अपनी सेहत का ख्याल रखें। वित्तीय स्थिति स्थिर होगी। आप अपने काम में विशेषज्ञ हैं, और आज आप अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अपने अात्मा की आवाज सुनें और आगे बढ़ें। स्थिति को संतुलित करने के लिए थोड़ी सी चतुराई आवश्यक है।
लकी टैरो कार्डः हीयरोफैंट
लकी नंबर : 5
विज्ञापन

6 of 13
सिंह
आज प्रेमपूर्ण वातावरण रहेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और उसके अनुसार निर्णय लें। अपने भ्रम को दूर करें। प्रार्थना और नाम जप से आपको भ्रम दूर करने में मदद मिलेगी। छात्र आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज के दिन थोड़ा दान जरूर करें।
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर : 6
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या
आज के दिन जीवन के किसी नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। कुल मिलाकर आज नए सिरे से पहल करने का दिन है। हताश मत होइए, क्योंकि संसार में हर चीज किसी न किसी कारण के लिए होती है। विश्वास, साहस और आत्मविश्वास बनाए रखें। आज थोड़ा दान करने के लिए तैयार रहें।
लकी टैरो कार्डः सन
लकी नंबरः 19

8 of 13
तुला
तुला
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी। वित्तीय स्थिति रहेगी। जीवन के सभी क्षेत्रों में स्थायित्व नजर आएगा। बेहतर सेहत के लिए उचित नींद लें।
लकी टैरो कार्ड : मैजिशियन
लकी नंबर : 1

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक
प्यार, हंसी, खुशी, सफलता के मिश्रित माहौल में परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवर्तन संसार की स्वाभाविक और सतत जारी रहने वाली प्रक्रिया है। इसे स्वीकार करें। क्रोध से बाहर निकलें और अनावश्यक झगड़े खत्म करें।
लकी टैरो कार्ड : एम्परर
लकी नंबर : 4

10 of 13
धनु
आप एक आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं। अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें। स्थितियों में प्राकृतिक रूप से सुधार का आरंभ हो चुका है। आपको कड़ी मेहनत करनी है, क्योंकि आधा-अधूरा प्रयास व्यर्थ होता है। दुनिया को अपने क़दमों तले नाप लेने का माद्दा रखिए।
लकी टैरो कार्ड : हाई प्रीस्टेस
लकी नंबर : 2

11 of 13
मकर राशि
मकर
स्वास्थ्य, धन और खुशी के साथ आज एक जादुई दिन आपके जीवन में दस्तक दे रहा है। आपको उपेक्षा और तनातनी की स्थिति से बाहर निकलना चाहिए। पिछले अनुभवों से सीख लेनी चाहिए।
लकी टैरो कार्ड : मैजिशियन
लकी नंबर : 1

12 of 13
कुंभ
आपके कार्ड में आज विजय विराजमान है। आपको मंजिल का पता है लेकिन सही रस्ते की तलाश है। आपको आज धन की किल्लत महसूस हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी चरण होगा। कोई भी नया निवेश करते समय सावधान रहें।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबर : 21
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन
लंबी अंधेरी रातों के बाद आपके जीवन में सुनहरी शुरुआत का दिन आज दस्तक दे रहा है।आपको यश, कीर्ति और समृद्धि मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी बहुमूल्य चीजों की
देखभाल करें, चोरी या लुटने का खतरा है।
लकी टैरो कार्डः व्हील ऑफ फार्च्यून
लकी नंबरः 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें