जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती है। आगे की स्लाइड क्लिक कर जानें आज आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड...
विज्ञापन
2 of 13
rashi
मेष
“द सन” एक नई सफलता की ओर अग्रसर होंगे, शुभ समाचार मिलने के काफी संकेत आपको अभी से मिलने शुरू हो जाएंगे। भाग्यशाली विवाह या संतोषजनक वित्तीय स्थिति संभावित है।
लकी रंग - नारंगी
विशेष उपाय -घर में साफ-सफाई रखें, कूड़े इत्यादि रद्दी को घर से बाहर निकाल दें और किसी भी कोने को अंधेरे में ना छोड़े, दीपक, अगरबत्ती से अपने घर को सुगंधित करें ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
वृषभ
‘दी स्टार’ जो भी आप अपने जीवन में पाना चाहते हैं, वह सब आपको मिलेगा थोड़ा सा धैर्य बनाकर चलें। आपकी महत्वाकांक्षाएं सारी सही होंगी, कार्य को मन में ठान कर निष्ठा के साथ बढ़ते रहें।
लकी रंग- हरा
विशेष उपाय-अपने इष्ट, गुरु किसी का भी आशीर्वाद लेकर एकांत में बैठकर अपनी शक्तियों को पहचानें और फिर अपने लक्ष्य की और बढ़ें।
4 of 13
rashi
मिथुन
"दी हाई प्रीस्टेस" आप कार्य की सफलता के बहुत ही नजदीक हैं, आपका विवेक आपको सही दिशा में ले जा रहा है, इसी तरह का मनोबल बनाए रखें।
लकी रंग - पीला
विशेष उपाय- किसी भी भूखे को भोजन कराएं ,पानी की व्यवस्था करें या किसी भी जानवर को खाना दें या गौ सेवा करें।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्क
‘दी एम्परर’ आपके कंट्रोल में आज की स्थिति है, जीवन में अगर कोई भी परेशानी चल रही है तो इस समस्या और दुविधा से आप निकल सकते हैं। विशेष तौर पर यदि आप ठंडे दिमाग से इसका आकलन करेंगे।
लकी कलर- लाल
विशेष उपाय - पौधे लगाएं या किसी भी गार्डन में जाकर एकांत में बैठे और गहरी सांस ले। अपने जीवन की परेशानियों का आकलन ठंडे दिमाग से करें, जल्द ही आपको एक शुभ समाचार मिलने वाला है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
सिंह
दी इम्प्रेस- आप प्रगति की ओर अग्रसर हैं, जीवन में विस्तार ,खुशहाली ,सुख सौभाग्य ,संपदा ,नई नौकरी, संतान सुख आदि यह सभी आप के लिए कार्ड बता रहा है।
लकी रंग- लाल या गुलाबी
विशेष उपाय - आपको सबसे पहले अपने मन को शांत करना चाहिए, उसके लिए आपको योग मेडिटेशन इस तरह का कुछ उपाय करें या पूजा पाठ करें,चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
कन्या
व्हील ऑफ़ फार्च्यून- देर से ही सही लेकिन फैसला आपके पक्ष में आया है। यह आपकी नियति,परिवर्तन और अच्छा भाग्य उदय की ओर संकेत देता है। परिवर्तन ही स्थाई है इसको समझिए और अपने कर्म करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहिए।
लकी रंग- पीला
विशेष उपाय- आप अपने आप को शांत रखने के लिए उन चीजों की मदद ले सकते हैं, जो आपको बचपन में खुशी देते थे। अपना पसंदीदा गाना सुनें, किसी पुराने मित्र से संपर्क साधें, इन सभी चीजों से आप को शांति मिलेगी।
8 of 13
rashi
तुला
दी वर्ल्ड -जब एक रास्ता बंद होता है तो दूसरा खुलता है। किसी भी समस्या का समाधान मिलजुल कर निकालने में आप सक्षम हैं।दूसरों के मत का भी सम्मान करें, इससे आपको जीवन में चल रही समस्या से जल्दी छुटकारा मिलेगा। किसी भी व्यक्ति को या उसके मत को छोटा ना समझें।
लकी रंग-बैंगनी
विशेष उपाय- आप उस व्यक्ति से माफी मांग सकते हैं, अगर आपने किसी के साथ गलत किया हो तो पुराने मित्रों को फोन मिला कर माफी मांग लेना आपके बड़प्पन की निशानी है ऐसा करने में कोई बुराई नहीं हैं।
9 of 13
rashi
वृश्चिक
दी हिएरोफंत- अपने अंतर्ज्ञान और विवेक की मदद से आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान स्वयं करेंगे। अपने अंतर्मन से पूछें आपको क्या-क्या निर्णय लेना है। उस पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे की ओर बढ़ जाएं।
लकी रंग- हरा
विशेष उपाय - किसी भी देवालय मे पुष्प अर्पण करना और अपने इष्ट देवता का आशीर्वाद लेना, आपके अंतर्ज्ञान को जागृत कर सकता है। मन में सच्ची भावना रखते हुए अपने इष्ट का आशीर्वाद लें और आगे बढ़ जाएं।
10 of 13
rashi
धनु
दी मैजिशियन - आप सफलता के बहुत करीब हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति को मजबूत करिए और कार्य का समापन करिए शीघ्र ही आपको शुभ समाचार मिलेगा।
लकी कलर- लाल
विशेष उपाय - अपनी पुरानी पुस्तकें किसी भी ऐसे व्यक्ति या बच्चे को दें जो उसका इस्तेमाल कर सके और हो सके तो विद्या से संबंधित चीजें जैसे कि पेन कॉपी इत्यादि दान करने की कोशिश करें।
11 of 13
rashi
मकर
स्ट्रेंथ — कर्म प्रधान बनें। जितनी निष्ठा के साथ आप कर्म करेंगे, उसी अनुपात में आपको फल मिल जाएगा। दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का इस्तेमाल करें।
लकी रंग-सफेद
विशेष उपाय - आपने आखरी बार अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद कब लिया था या आपने अपने माता-पिता की सेवा कब करी थी, इस बात को ध्यान में रखते हुए, अपने माता पिता का आशीर्वाद लीजिए या गुरु का आशीर्वाद लें।
12 of 13
rashi
कुंभ
दी स्टार - आज आपको लाभ मिलेगा। प्रेम, शांति, एकता, अच्छा कार्य के लिए आपकी प्रशंसा होगी। अपनी इच्छाशक्ति को सही दिशा में लगाएं, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। एक नई सोच, एक आशा, एक नया नजरिया लेकर आगे बढ़ें।
लकी रंग- हरा
विशेष उपाय- घर से पुराने कपड़े, पुस्तकें, लोहा, रद्दी इत्यादि जो भी आप सामान इस्तेमाल नहीं करते हैं, सब निकाल दीजिए। घर में अच्छे से साफ सफाई करवाएं और सकरात्मक ऊर्जा के लिए दीपक और अगरबत्ती जलाएं।
मीन
दी लवर्स — यह दर्शाता है आपके प्रेम संबंध, पारिवारिक संबंध, पार्टनरशिप, इत्यादि जो भी आपने चुनाव किया है। व्यक्तिगत जीवन या व्यवसाय से संबंधित पार्टनरशिप को अब पूरी निष्ठा के साथ निभाना है। अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ काम करें, विशेष तौर पर जो कार्यभार आपको सौंपा गया गया हैँ।
लकी रंग- गुलाबी
विशेष उपाय- सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें और अपने लिए समय निकालें। अपने परिवार पर ध्यान दें और बच्चों के साथ समय बिताएं।