फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो राशिफल 15 अक्टूबर : टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Sun, 14 Oct 2018 05:07 PM IST
दीपाली दुबे, टैरोकार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
tarot card
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष : विल आफ़ फार्च्यून
कर्म प्रधान बने और धैर्य बनाए रखें। शीघ्र ही आपको शुभ समाचार मिलेगा। आपके किए हुए हर प्रयास अब शुभ फल देंगे।
शुभ रंग — हरा
विशेष उपाय — किसी भी देवालय मंदिर अथवा पूजा के स्थान पर सेवा करें।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृषभ: एंपरर
विपरीत परिस्थितियों से आप निकल के आ गए हैं, अब आपके हाथ में समस्या का समाधान है। अपना मनोबल ऊंचा रखकर फैसला लें और आगे बढ़ें।
शुभ रंग — रंग लाल
विशेष उपाय — बड़े बूढ़ों, गुरु ,माता, पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
मिथुन :द मैजिशियन
आपके अंदर एक असीमित ऊर्जा है। अपनी शक्ति को पहचानें और परिश्रम करते रहें। फल अवश्य ही मिलेगा।
शुभ रंग — पीला
विशेष उपाय — किसी भी गरीब भूखे को भोजन कराएं।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
कर्क: लवर्स
आपके रिश्ते मधुर होंगे और संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। मित्रों एवं परिजनों संग समय बिताएंगे। विवाह के लिए रिश्ते की बात चल सकती है।
शुभ रंग — सफेद
विशेष उपाय — घर लौटते समय शाम को कोई भी चीज लेकर जैसे कि फल इत्यादि घर पर लेकर आएं।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह: मून
जीवन में जो फैसले आपको तकलीफ दे रहे हैं, उनको कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए। समय आपके सभी संशय दूर कर देगा। आपको संतुलन बनाने की जरूरत है। जीवन में क्रोध आदि से दूर रहें।
शुभ रंग — गुलाबी
विशेष उपाय — पानी अथवा पेय पदार्थ जैसे कि फलों का जूस का अधिक सेवन करें। व्यायाम या योग करें।
विज्ञापन

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
कन्या:
आपको अपने जीवन  को संतुलित करना चाहिए वरना आपको ही कष्ट मिलेगा। वास्तविकता  और अभिलाषा में संतुलन बनाकर चलें।
शुभ रंग — नीला
विशेष उपाय — सुबह उठकर ध्यान करें। अकेले में बैठ कर शांत मन से अपनी विशेषताओं का आकलन करें और धैर्य के साथ नई योजनाएं बनाएं।

 

8 of 13
libra - फोटो : libra
तुला : डेथ
एक नया काम या प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। समय के साथ इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए दिल की बजाय दिमाग का उपयोग करें, फैसला लेने में आपके लिए आसानी होगी।
शुभ रंग — रंग काला
विशेष उपाय — बिना किसी अपेक्षा के लोगों की मदद करें।

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
वृश्चिक : स्टार
आपके किए हुए कर्म आपके साथ हैं। जीवन में आपने जितने अच्छे कर्म किए हैं, उनका फल मिलेगा। आपको अपने, आचरण, विचारधारा, शिष्टाचार, सब अब एक नए मुकाम पर ले जायेंगे।
शुभ रंग — लाल
विशेष उपाय — घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लेकर दैनिक कार्य की शुरुआत करें।

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
धनु : टावर
कुछ समस्या या कुछ अशुभ समाचार, अप्रत्याशित और अचानक से सामने आ सकते हैं। इनमें से कुछ परेशान भी कर सकते हैं। यह सिर्फ एक समय है, टल जाएगा। खुद पर, अपने माता पिता अथवा गुरु या ईश्वर पर आस्था रखते हुए आगे बढ़े निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
शुभ रंग — पीला
विशेष उपाय — आज का दिन बागवानी करते बीत सकता है। कहीं पर भी आप एक पौधा लगा सकते हैं या इस संबंध में श्रमदान कर सकते हैं। किसी भी बच्चे की पढ़ाई में मदद करने का अवसर प्राप्त होगा।

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
मकर: स्ट्रेंथ
मन के विकारों पर काबू पाने के लिए आपको स्वयं ही कार्य करना होगा। किसी भी व्यक्ति की मदद लेना आपके लिए अच्छा होगा। किसी से सलाह लेने में कोई भी बुराई नहीं है।
शुभ रंग — नीला
विशेष उपाय — आपको किसी परिजन, मित्र या सलाहकार से संपर्क साधना चाहिए, जो आपकी शक्तियों का सही आकलन कर आपको एक सही निर्णय लेने पर मदद कर सके।

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
कुंभ : द फूल
चीजों को देखने का जीवन में एक नया नजरिया अपनाएं। आप का टैलेंट आप की विचारधारा, आप का विलक्षण दिमाग आपको हर समस्या से निकालने में सक्षम है। खुद की क्षमताओं पर पूरा भरोसा रखिए।
शुभ रंग — सफेद
विशेष उपाय — दोबारा से अपने मन को एकाग्र करके जीवन में चल रही दुविधा को देखिए।
किसी भी वृद्ध की सेवा करने से उसका पूरा आशीर्वाद और लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
मीन: जस्टिस
अब समय आ गया है कि आपके प्रयासों का देर से ही सही लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। धैर्य बनाएं रखें आपके प्रयास विफल नहीं जाएंगे। जल्द ही आपके किए हुए कर्मों का शुभ फल प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय बिताएं और अपनी शक्तियों को घर संबंधी योजनाओं को साकार करने में उपयोग करें।
शुभ रंग — हरा
विशेष उपाय — किसी भी देवालय में जाकर पेड़-पौधे लगाएं। आज किसी की मदद या सेवा का मौका हाथ से न जानें दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें