फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो राशिफल 10 नवंबर 2018: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

Sat, 10 Nov 2018 08:42 AM IST
दीपाली दुबे, टैरोकार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
tarot card
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती है। आगे की स्लाइड क्लिक कर जानें आज आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं कार्ड...
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष: विल आफ़ फार्च्यून: कर्म प्रधान बनें। धैर्य बनाए रखें। शीघ्र ही आपको शुभ समाचार मिलेगा। आपके किए हुए हर प्रयास अब शुभ फल देंगे।
शुभ रंग: हरा
विशेष उपाय: किसी भी देवालय मंदिर अथवा पूजा के स्थान पर सेवा करें।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृषभ: एंपरर: विपरीत परिस्थितियों से आप निकल के आ गए हैं, अब आपके हाथ में समस्या का समाधान है। अपना मनोबल ऊंचा रखकर फैसला लें और आगे बढ़ें।  
शुभ रंग: लाल
विशेष उपाय: बड़े-बूढ़ों, गुरु ,माता, पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

4 of 13
gemini sign
मिथुन :द मैजिशियन: आपके अंदर एक असीमित ऊर्जा है। अपनी शक्ति को पहचाने और परिश्रम करते रहें। देर से ही सही लेकिन परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
विशेष उपाय: किसी भी गरीब भूखे को भोजन कराएं।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क: लवर्स: आपके रिश्ते मधुर होंगे। संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। मित्रों और परिजनों के संग समय बिताएंगे। विवाह के लिए नया रिश्ता आ सकता है। यदि विवाह योग्य हैं तो विवाह सूत्र में बंध सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
विशेष उपाय: घर पर लौटते समय शाम को कोई भी चीज लेकर जैसे कि फल इत्यादि घर पर लेकर आएं।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह: मून: जीवन में जो फैसले आपको तकलीफ दे रहे हैं, उनको कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए। समय आपके सारे संशय दूर कर देगा। आपको संतुलन बनाने की जरूरत है। जीवन में क्रोध आदि से दूर रहें।
शुभ रंग: गुलाबी
विशेष उपाय: पानी अथवा पेय पदार्थ जैसे कि फलों का जूस का अधिक सेवन करें। व्यायाम या योग करें।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या:आपको अपने जीवन को संतुलित करना चाहिए, अन्यथा आपको ही कष्ट मिलेगा। वास्तविकता और अभिलाषा में संतुलन बनाकर चलें।
शुभ रंग: नीला
विशेष उपाय: सुबह उठकर ध्यान करें। अकेले में बैठ कर शांत मन से अपनी विशेषताओं का आकलन करें और धैर्य के साथ नई योजनाएं बनाएं।

8 of 13
libra
तुला: डेथ: एक नये काम या प्रोजेक्ट का मूवमेंट हुआ है या कुछ ही दिनों में होने वाला है। समय के साथ इस परिवर्तन को ध्यान में रखकर दिल से ना सोचते हुए दिमाग का उपयोग करें। फैसला लेने में आपके लिए आसानी होगी।
शुभ रंग: काला
विशेष उपाय: बिना किसी अपेक्षा के किसी की मदद करें।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक :स्टार: आपके किए हुए कर्म आपके साथ हैं। जीवन में आपने जितने अच्छे कर्म किए हैं, उनका फल मिलेगा और आपको अपने, आचरण, विचारधारा, शिष्टाचार, सब अब एक नए मुकाम पर ले जायेंगे।
शुभ रंग: लाल
विशेष उपाय: घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लेकर दैनिक कार्य की शुरुआत करें।

10 of 13
sagittarius
धनु: टावर: अचानक से कुछ समस्याएं या कुछ अप्रत्याशित समाचार सामने आकर परेशानी का सबब बन सकते हैं। चिंता न करें यह सिर्फ एक समय है, टल जाएगा। खुद पर, अपने माता पिता अथवा गुरु या इष्ट पर आस्था रखते हुए आगे बढ़िये। चुनौतियों का आसानी से सामना कर पाएंगे।
शुभ रंग: पीला
विशेष उपाय: कहीं पर भी आप एक पौधा लगा सकते हैं या किसी भी पौधे का पौधशाला में दान कर सकते हैं या किसी भी बच्चे की पढ़ाई में मदद कर सकते हैं।

11 of 13
capricorn
मकर: स्ट्रेंथ: मन के विकारों पर काबू पाने के लिए आपको स्वयं ही कार्य करना होगा। किसी भी व्यक्ति की मदद लेना आपके लिए अच्छा होगा। किसी से सलाह मशवरा ले सकते हैं, इसमें कोई भी बुराई नहीं है।
शुभ रंग: नीला
विशेष उपाय: आपको किसी परिजन मित्र या सलाहकार से संपर्क साधना चाहिए, जो आप की शक्तियों का सही आकलन कर आपको एक सही निर्णय लेने के लिए मदद कर सके।

12 of 13
aquarius
कुंभ: द फूल: चीजों को देखने का जीवन में एक नया नजरिया अपनाएं। आप का टैलेंट, आप की विचारधारा, आप का विलक्षण दिमाग आपको हर समस्या से निकालने में सक्षम है। खुद की क्षमताओं पर भरोसा रखिए।
शुभ रंग: सफेद
विशेष उपाय: दोबारा से अपने मन को एकाग्र करके जीवन में चल रही दुविधा को देखिए। समस्याआं का समाधान मिल जाएगा। किसी भी वृद्ध की सेवा करने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन: जस्टिस: यदि आपके प्रयासों का लाभ अभी नहीं मिला है तो धैर्य रखें, आपके प्रयास विफल नहीं जाएंगे। देर से ही सही पर आपके किए हुए कर्मों का शुभ फल आपको जरूर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। अपनी शक्तियों को घर के आगे की योजना बनाने में खर्च करें।
शुभ रंग: हरा
विशेष उपाय: किसी भी देवालय में जाकर पेड़ पौधे लगाएं या वहां पर सेवा करें। भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें