फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

November Monthly Tarot Reading: मकर और वृषभ राशि का प्रेम जीवन रहने वाला है रोमांटिक, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल

Fri, 31 Oct 2025 11:04 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monthly Tarot Reading November: आइए इस लेख में नवंबर 2025 के लिए सभी राशियों का टैरो मासिक राशिफल जानते हैं। नवंबर माह मेष, सिंह, तुला, मीन राशियों के लिए शुभ होने वाला है। इस लेख में आपको सभी राशियों के लिए शुभ रंग और शुभ अंक भी जानने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 13
टैरो मासिक राशिफल नवंबर 2025 - फोटो : Amar Ujala
November 2025 Monthly Tarot Reading : टैरो कार्ड केवल भविष्य की झलक नहीं देते, बल्कि यह आत्म-ज्ञान, दिशा और भावनात्मक संतुलन का एक सशक्त माध्यम हैं। दुनियाभर के अनुभवी टैरो रीडर्स का मानना है कि टैरो आपकी ऊर्जा को पढ़कर यह समझने में मदद करता है कि आप कहां खड़े हैं, क्या सीखने की ज़रूरत है और किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे कोई अनुभवी मार्गदर्शक, जो न केवल आपको रास्ता दिखाता है, बल्कि अंदर झांकने और खुद से जुड़ने का अवसर भी देता है। टैरो, ज्योतिष से भिन्न होते हुए भी, आपकी राशि और उससे जुड़ी प्रवृत्तियों के साथ एक गहरा जुड़ाव बनाता है।
Numerology: इन तारीखों को जन्मी लड़कियां बनती हैं सरकारी ऑफिसर, कमाती हैं खूब नाम
हर राशि के लिए टैरो कार्ड न केवल महीने की प्रमुख घटनाओं की ओर इशारा करते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि आपको अपने स्वभाव और ऊर्जा के अनुरूप कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए। राशियों के साथ मेल खाते कार्ड्स आपके व्यक्तित्व और चल रही ग्रह स्थितियों से गहराई से जुड़े हो सकते हैं। यह राशिफल आपको आत्मनिरीक्षण, जागरूकता और बेहतर निर्णयों की दिशा में प्रेरित करता है। आइए जानते हैं नवंबर 2025 का मासिक टैरो राशिफल राशि अनुसार। 
Numerology: इस मूलांक के लोगों के पास नहीं होती कभी धन की कमी, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
मेष राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स सहयोग और समझदारी का संकेत देता है। यह कार्ड बताता है कि आपसी भरोसे और साथ मिलकर किए गए काम से रिश्ते और मजबूत बनेंगे। अगर आप किसी नए रिश्ते में हैं, तो यह शुरुआत स्थायी साबित हो सकती है। वहीं पुराने रिश्तों में संवाद और साझेदारी से गहराई बढ़ेगी।

आर्थिक स्थिति: द सन
द सन कार्ड आर्थिक मामलों में सकारात्मकता और सफलता का प्रतीक है। यह बताता है कि मेहनत का फल मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। यह समय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है, साथ ही यह सलाह देता है कि जो भी है, उसके लिए आभार जताएं।

करियर: नाइट ऑफ कप्स
करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ कप्स नए अवसर और बेहतर परिणामों का इशारा करता है। आपकी रचनात्मकता और संवेदनशीलता आपको कामयाबी दिला सकती है। यदि आपने किसी प्रस्ताव या इंटरव्यू के लिए आवेदन किया है तो उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य: द चेरियट
द चेरियट कार्ड यह दिखाता है कि आत्म-अनुशासन और इच्छाशक्ति से आप किसी भी स्वास्थ्य चुनौती को मात दे सकते हैं। यदि आप एक्टिव और फोकस्ड रहेंगे, तो सेहत में सुधार निश्चित है।

शुभ मौसम: वसंत
विज्ञापन

3 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि

प्रेम जीवन: द इम्प्रेस
द इम्प्रेस कार्ड प्रेम में स्नेह, स्थिरता और गहराई का प्रतीक है। यह संकेत देता है कि रिश्ता प्यार और देखभाल से भरा रहेगा। अगर सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है जो रिश्ते को आगे बढ़ा सकता है।

आर्थिक स्थिति: द डेविल
आर्थिक रूप से द डेविल कार्ड चेतावनी देता है कि किसी गलत निवेश या लालच से बचें। त्वरित लाभ के प्रलोभन में फंसने से नुकसान हो सकता है। यह कार्ड यह भी इंगित करता है कि आपको अपनी वित्तीय स्वतंत्रता बनाए रखने की जरूरत है।

करियर: द मून
करियर के लिए द मून भ्रम और असमंजस की स्थिति दिखाता है। आप अपने निर्णयों को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं या किसी धोखे का सामना कर सकते हैं। इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय चीजों को ध्यान से समझें।

स्वास्थ्य: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
पेज ऑफ स्वॉर्ड्स स्वास्थ्य के लिहाज से बताता है कि आपकी मानसिक ऊर्जा और सतर्कता आपको फिट रहने में मदद करेगी। हालांकि ज्यादा तनाव या ओवरथिंकिंग से बचना जरूरी है।

शुभ मौसम: वसंत

4 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्टेस
प्रेम जीवन में द हाई प्रीस्टेस भावनात्मक गहराई और आत्मिक जुड़ाव को दर्शाता है। रिश्ता भरोसे पर टिकेगा, लेकिन कुछ अनकही बातें या रहस्य भी हो सकते हैं। यह कार्ड कहता है कि दिल की आवाज सुनें और धैर्य से काम लें।

आर्थिक स्थिति: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक दृष्टि से सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स सतर्कता की सलाह देता है। पैसे से जुड़ी कोई चाल या धोखाधड़ी सामने आ सकती है। निवेश या सौदे करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें।

करियर: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स करियर में मानसिक तनाव और बेचैनी का प्रतीक है। संभव है कि आप काम का दबाव महसूस करें। यह कार्ड सुझाव देता है कि डर या चिंता के बजाय व्यावहारिक सोच अपनाएं और जरूरत पड़े तो मदद लें।

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य की दृष्टि से क्वीन ऑफ पेंटाकल्स अच्छी दिनचर्या, पोषक भोजन और संतुलित जीवनशैली का संदेश देती है। खुद की देखभाल आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी।

शुभ मौसम: वसंत और ग्रीष्म
विज्ञापन

5 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स

प्रेम के मामले में टेन ऑफ कप्स संतुलन, सच्चाई और खुशियों भरे रिश्ते की ओर इशारा करता है। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो लंबे समय के रिश्ते की संभावना रखता है।

आर्थिक स्थिति: द मैजिशियन
वित्तीय स्थिति में द मैजिशियन दर्शाता है कि आपमें पैसा कमाने और योजनाओं को साकार करने की पूरी क्षमता है। आपकी बुद्धि और हुनर आपको सफलता दिलाएंगे।

करियर: एट ऑफ कप्स
करियर में एट ऑफ कप्स इस बात का संकेत देता है कि वर्तमान काम आपको संतोष नहीं दे रहा। यह बदलाव या आत्ममंथन का समय है, कुछ नया सीखने या नया रास्ता चुनने का।

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य के लिहाज से नाइन ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आप अपनी मेहनत से बेहतर स्वास्थ्य पा सकते हैं। यदि कार्ड उल्टा आए तो यह चेतावनी देता है कि सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है।

शुभ मौसम: गर्मी
विज्ञापन

6 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि

प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

एट ऑफ स्वॉर्ड्स प्रेम जीवन में किसी मानसिक बंधन या डर का संकेत देता है। आप चाहें तो अपनी सीमाओं को तोड़कर रिश्ते को नया रूप दे सकते हैं।

आर्थिक स्थिति: टेम्पेरन्स
आर्थिक मामलों में टेम्पेरन्स संतुलित सोच और सावधानी से खर्च करने की सलाह देता है। लंबी अवधि की योजना और संयम से आप वित्तीय स्थिरता पा सकते हैं।

करियर: पेज ऑफ वैंड्स
पेज ऑफ वैंड्स करियर में जोश और नए अवसरों का प्रतीक है। कोई नया प्रोजेक्ट या पहल सफलता ला सकता है, बशर्ते आप तैयारी और धैर्य से काम लें।

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स
स्वास्थ्य में फाइव ऑफ कप्स मानसिक थकान या दुख को दर्शाता है। यह बताता है कि भावनात्मक बोझ कम करना और खुद की देखभाल जरूरी है। ध्यान, आराम और सकारात्मक सोच अपनाएं।

शुभ मौसम: गर्मी
विज्ञापन

7 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स प्रेम जीवन में संतुष्टि और पूर्णता का प्रतीक है। आपका रिश्ता मजबूत है और भावनात्मक रूप से संतुलित है। सिंगल लोग आत्म-प्रेम के ज़रिए सही साथी की ओर आकर्षित होंगे।

आर्थिक स्थिति: फोर ऑफ वैंड्स
फोर ऑफ वैंड्स आर्थिक रूप से स्थिरता, जश्न और उपलब्धियों का संकेत देता है। यह कार्ड बताता है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए।

करियर: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स किसी कठिन दौर या प्रोजेक्ट के अंत की ओर इशारा करता है। हालांकि, यह भी बताता है कि नया अध्याय अब शुरू होने वाला है।

स्वास्थ्य: जस्टिस
जस्टिस कार्ड स्वास्थ्य में संतुलन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। अपनी आदतों का ध्यान रखें और जो भी निर्णय लें, उसके परिणामों को स्वीकार करें।

शुभ मौसम: गर्मी और पतझड़

8 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स स्पष्टता और सच्चाई का प्रतीक है। यह बताता है कि अब रिश्तों में खुलकर बात करने और गलतफहमियां दूर करने का समय है। पुराने विवादों का अंत हो सकता है और नया समझौता या नई शुरुआत संभव है। अगर आप सिंगल हैं, तो कोई ऐसा व्यक्ति जीवन में आ सकता है जो आपकी सोच और विचारों से मेल खाता हो।

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ कप्स
वित्तीय दृष्टि से ऐस ऑफ कप्स नए अवसरों और आर्थिक तरक्की की ओर संकेत करता है। यह समय किसी नई साझेदारी, नौकरी या प्रोजेक्ट की शुरुआत का हो सकता है, जिससे आपको न सिर्फ लाभ मिलेगा बल्कि मन की संतुष्टि भी प्राप्त होगी।

करियर: जजमेंट
जजमेंट कार्ड करियर में आत्म-मूल्यांकन और बदलाव की ओर इशारा करता है। अब तक की मेहनत का फल मिलने का समय है। यह प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या किसी नए प्रोजेक्ट के रूप में सामने आ सकता है। यह कार्ड यह भी बताता है कि अपने पुराने निर्णयों की समीक्षा कर आगे की दिशा तय करें।

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य के संदर्भ में थ्री ऑफ वैंड्स सुधार, प्रगति और सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है। आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में सही कदम उठा रहे हैं। नई हेल्थ रूटीन या फिटनेस योजना शुरू करने का यह अच्छा समय है।

शुभ मौसम: पतझड़

9 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

प्रेम संबंधों में ऐस ऑफ पेंटाकल्स नई शुरुआत का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि आपके जीवन में कोई स्थिर और भरोसेमंद रिश्ता विकसित हो सकता है। अगर पहले से रिश्ता है, तो यह और मजबूत और स्थायी रूप ले सकता है। यह प्रेम में सुरक्षा, समझदारी और एक उज्जवल भविष्य की ओर संकेत करता है।

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक दृष्टि से टू ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि इस समय पैसों के लेन-देन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। खर्च और बचत के बीच तालमेल बैठाना होगा। यह कार्ड कहता है कि परिस्थितियों में बदलाव के बावजूद समझदारी और लचीलापन दिखाने से वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी।

करियर: द स्टार
करियर में द स्टार बहुत शुभ कार्ड है। यह बताता है कि आपके प्रयास अब रंग लाने वाले हैं। नई उम्मीदें और अवसर सामने आएंगे। अगर हाल ही में काम में रुकावटें आई थीं, तो अब आप धीरे-धीरे सफलता की राह पर लौटेंगे। रचनात्मक पेशों में काम करने वालों को विशेष लाभ हो सकता है।

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स सक्रियता और तुरंत कदम उठाने की जरूरत दर्शाता है। यह कार्ड बताता है कि आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान पर फोकस करना चाहिए। नर्वस सिस्टम, सांस या कंधों से जुड़ी परेशानियों पर ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ मौसम: पतझड़

10 of 13
Tarot - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स प्रेम जीवन में आपसी संतुलन और सहयोग को दर्शाता है। यह रिश्ता देने और पाने के भाव पर टिका होता है। अगर दोनों साथी बराबर योगदान देंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। लेकिन अगर एक पक्ष हमेशा त्याग कर रहा है और दूसरा सिर्फ ले रहा है, तो सुधार की जरूरत है।

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
आर्थिक स्थिति में क्वीन ऑफ कप्स मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक है। आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति मजबूत रहेगी, जिससे आप सही वित्तीय निर्णय लेंगे। यह समय दान, सेवा या किसी ज़रूरतमंद की मदद करने के लिए भी अनुकूल है, लेकिन अति भावुकता से बचें।

करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
करियर में नाइन ऑफ पेंटाकल्स यह संकेत देता है कि आपकी मेहनत का फल अब मिलने वाला है। लंबे समय से जिस लक्ष्य के लिए प्रयासरत थे, उसकी सफलता निकट है। थोड़ी और मेहनत और संयम आपको मंज़िल तक पहुंचा देगा। यह कार्ड यह भी याद दिलाता है कि अपने काम और ऊर्जा को बेवजह बर्बाद न होने दें।

स्वास्थ्य: द चेरियट
स्वास्थ्य की दृष्टि से द चेरियट आत्मनियंत्रण और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। अगर आप नियमित दिनचर्या अपनाएंगे और अनुशासन में रहेंगे, तो सेहत में तेजी से सुधार आएगा। यह समय शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से खुद को मजबूत बनाने का है।

शुभ मौसम: पतझड़ और सर्दी

11 of 13
Tarot - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स

यह कार्ड इशारा करता है कि आपके जीवन में कोई नया और रोमांटिक रिश्ता शुरू हो सकता है। अगर पहले से किसी के साथ संबंध में हैं, तो रिश्ता और गहराई ले सकता है, शायद शादी या साथ रहने का प्रस्ताव भी मिल जाए। भावनाएं इस समय प्रबल रहेंगी, और प्यार में अपनापन व कोमलता का एहसास रहेगा। किसी रोमांटिक खबर या सकारात्मक परिवर्तन की संभावना है।

आर्थिक स्थिति: द सन
यह कार्ड बताता है कि आर्थिक रूप से यह महीना उज्जवल रहने वाला है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, व्यापार और निवेश से लाभ की संभावना रहेगी। यह भी याद रखें कि जो आपके पास है उसके लिए आभार जताना ज़रूरी है। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना इस समय आपके लिए सबसे बड़ा बल साबित होगा।

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
आपके करियर में टीम वर्क सफलता की कुंजी बनेगा। अपने सहकर्मियों की क्षमताओं का सही इस्तेमाल करें और उनके विचारों को महत्व दें। सामूहिक प्रयास और सहयोग से आपके कार्य में प्रगति होगी। इस समय आपका प्रोफेशनल रवैया और लीडरशिप क्वालिटी आपकी पहचान बनेगी।

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
यह कार्ड भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह देता है। तनाव, चिंता या दिल से जुड़ी कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। इसलिए इस समय खुद को भावनात्मक रूप से संभालना और मानसिक शांति के लिए वक्त निकालना ज़रूरी है। चाहें तो किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बात करें।

शुभ मौसम: सर्दी का मौसम

12 of 13
Tarot - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आपका रिश्ता इस समय भावनाओं से ज्यादा समझदारी पर आधारित रहेगा। पार्टनर तर्कशील और व्यवहारिक सोच वाला हो सकता है, जो हर बात को ठंडे दिमाग से देखता है। बातचीत और मानसिक जुड़ाव इस रिश्ते की असली ताकत बनेगी।

आर्थिक स्थिति: एट ऑफ पेंटाकल्स
यह कार्ड आपकी मेहनत, लगन और कौशल की सराहना करता है। आप अपने हुनर के दम पर स्थिर आर्थिक स्थिति बनाए रखेंगे। नियमित मेहनत और धैर्य से आपको अच्छी कमाई और आत्मनिर्भरता हासिल होगी। साथ ही सलाह दी जाती है कि खर्चों में संतुलन रखें और समय-समय पर नई स्किल्स सीखते रहें।

करियर: द वर्ल्ड
यह कार्ड आपके करियर में एक नई ऊंचाई का संकेत है। आप किसी बड़े लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं या महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। विदेश यात्रा, नया प्रोजेक्ट या प्रमोशन जैसी शुभ घटनाएं भी हो सकती हैं। यह एक सफल फेज़ की शुरुआत होगी।

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स
ऊर्जा और जोश भरपूर रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में किए गए कामों से चोट लगने या थकावट की संभावना बन सकती है। यह कार्ड सलाह देता है कि आत्मसंयम रखें, फिटनेस पर ध्यान दें और लापरवाही से बचें।

शुभ मौसम: सर्दी का मौसम
विज्ञापन

13 of 13
Tarot - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि

प्रेम जीवन: द लवर

यह कार्ड एक गहरी आत्मिक कनेक्शन की ओर इशारा करता है। अगर आप सिंगल हैं तो कोई खास व्यक्ति आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकता है। वहीं, जो पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच आपसी समझ और भरोसा और मजबूत होगा। आप दोनों मिलकर भविष्य को स्थिर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

आर्थिक स्थिति: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। निवेश या नई कमाई के अवसर सामने आ सकते हैं। आपकी ईमानदार कोशिशें आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होंगी।

करियर: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
अगर हाल के दिनों में काम का दबाव बहुत ज्यादा था, तो अब थोड़ा विश्राम करने का समय है। खुद को रिलैक्स करें, ताकि नई ऊर्जा और साफ सोच के साथ काम पर वापसी हो सके। आत्मचिंतन और रिचार्ज होने का यह सही समय है।

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ वैंड्स
अगर आप हाल में किसी शारीरिक या मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे, तो अब सुधार होगा। सेहत में स्थिरता आएगी और आत्मविश्वास भी लौटेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको और मजबूत बनाएगी।

शुभ मौसम: सर्दी/वसंत


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें